देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। Uttarakhand कैडर के वरिष्ठ IPS Kewal Khurana का सोमवार तड़के दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। आईजी यातायात के पद पर तैनात चल रहे IPS Kewal Khurana लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वरिष्ठ आईपीएस अफसर, परिजन और करीबी मित्र मौजूद रहे। इससे पहले Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के किशनपुर स्थित पुलिस ऑफीसर्स कॉलोनी पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
Uttarakhand के देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में रहे एसएसपी

IPS Kewal Khurana 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने अपने करियर में देहरादून, हरिद्वार सहित कई जिलों में एसएसपी के रूप में सेवाएं दीं। वह Uttarakhand पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी तैनात रहे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए उन्हें जाना जाता था। उनके निर्देशन में 29 फरवरी 2020 को ‘उत्तराखंड ट्रैफिक आई’ एप का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। इस प्रयास के लिए उन्हें 2022 में एफआईसीसीआई स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
केवल खुराना संगीत के भी थे शौकीन

IPS Kewal Khurana की साहित्य और संगीत में भी विशेष रुचि थी,और वह एक गजल गायक के रूप में विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुके थे। टी सीरीज से रिलीज म्यूजिक एलबम तुम आओगे ना की लिरिक्स भी IPS Kewal Khurana ने ही लिखी थीं। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी किशननगर लाया गया। परिवार के लोगों के साथ ही शासन-प्रशासन के अफसरों और पारिवारिक मित्रों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया।
हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर मातमी धुन के बीच किया गया अंतिम संस्कार

आईपीएस केवल खुराना ने रविवार की देर रात दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस दी। वे कई वर्ष से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। मूल रूप से यूपी के बदायूं के रहने वाले आईपीएस केवल खुराना की पार्थिव देह को दिल्ली से सोमवार को देहरादून ले जाया गया, जहां से हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर लाया गया। श्मशान घाट पर मातमी धुन के साथ आईपीएस केवल खुराना के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। डीजीपी दीपम समेत सेठ समेत प्रदेश भर से पहुंचे अधिकारियों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दिवंगत खुराना के भाई विवेक खुराना ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
Uttarakhand के पुलिस मुखिया ने निभाया अपना धर्म
Uttarakhand के पुलिस मुखिया डीजीपी दीपम सेठ ने अपना धर्म निभाया। आईपीएस केवल खुराना के निधन की जानकारी मिलते ही वह दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचे। हरिद्वार में खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के दौरान भी डीजीपी दीपम सेठ मौजूद मौजूज रहे। आईपीएस अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के पुलिसकर्मी भी महकमे के मुखिया को जिम्मेदारी का निर्वाहन करते देख कर अभिभूत नजर आए। केवल खुराना की चिता की अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही हर किसी की आंखें नम हो गई। इस दौरान उनके पिता अशोक खुराना, पत्नी टिया खुराना, आईजी अरुण मोहन जोशी, आईजी नीरू गर्ग, आईजी केके वीके, आईजी करण सिंह नग्नयाल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, आईपीएस पीके राय, आईपीएस मंजूनाथ टीसी, पीएसी सेनानायक तृप्ति भट्ट, जिलाधिकारी कर्मेद्र सिंह, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह समेत अनेक राजपत्रित अधिकारी और पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के किशनपुर स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इसे भी पढ़ें : Amroha : अनुदान हड़पने को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तीन बच्चों का पिता बन गया दूल्हा, होगी FIR
