लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा में 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट में हायर एजूकेशन हासिल करने जा रही लड़कियों के लिए free scooties देने का ऐलान किया है। योगी सरकार के इस कदम की बहुत सराहना हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस ऐलान से खासकर मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के लोग ज्यादा प्रसन्न क्योंकि उनके परिवारों की लड़कियों को हायर एजूकेशन के लिए बाहर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आने-जाने के उचित साधन न होने के कारण कई मेधावी लड़कियों की पढ़ाई भी छूट जाती थी। अब ऐसा नहीं होगा। अभिव्यक्ति न्यूज ( https://abhivyaktinews.com ) आपको यूपी सरकार की free scooties योजना के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

free scooties योजना चल रही 2022 से बजट में घोषित हुई अब

हायर एजुकेशन में पढ़ रही छात्राओं के लिए यूपी सरकार की चर्चा में free scooties की योजना वर्ष 2022 से चल रही है। योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना है, लेकिन 20 फरवरी को पेश बजट में इसके लिए धन आवंटित किया गया और यूपी सरकार ने इसे जोर देकर प्रचारित किया तब यह चर्चा में आई। इस योजना का लाभ लेने के लिए हर छात्रा लालायित है, लेकिन सरकार की ओर से free scooties के लाभार्थियों के लिए कुछ मानदंड तय किए गए हैं। इन्हें पूरा करने वाली छात्राओं को ही मुफ्त स्कूटी हासिल हो सकेगी।

इन छात्राओं को मिलेगा free scooties योजना का लाभ

यूपी सरकार की free scooties योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी छात्रा को उत्तर प्रदेश की लड़की होना अनिवार्य है। उसने यूपी में रहकर ही 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 12 वीं में कम से कम 75 फीसदी अंक हासिल किए हों। 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में दाखिला ले लिया हो। पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन के अंक देखे जाएंगे। लाभार्थी छात्रा यूपी सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ न ले रही हो। छात्रा के पास उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। हायर एजूकेशन के लिए यूपी की ही किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लिया हो। छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो। छात्रा का अपना बैंक अकाउंट हो और वह आधार से लिंक होना चाहिए।

free scooties योजना का लाभ लेने को इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

यूपी सरकार की free scooties योजना का लाभ लेने के लिए पात्र छात्राओं को इन दस्तावेजों की जरूरत होगी। यह आवश्यक है कि इन दस्तावेजों को समय रहते तैयार करा लिए जाएं। सभी आवश्यक दस्तावेजों को चेक कर लें, जिससे अगर उनमें कुछ गलती हो तो उसे समय रहते सही करा लिया जाए। योजना में आवेदन के बाद दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर आवेदन निरस्त हो सकता है। free scooties योजना के आवेदन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • लाभार्थी छात्रा का आधार कार्ड
  • लाभार्थी छात्रा की 12वीं की मार्कशीट
  • लाभार्थी छात्रा की ग्रेजुएशन का मार्कशीट (पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रही छात्रा के लिए)
  • छात्रा का स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • छात्रा का बैंक खाता
  • छात्रा का पैन नंबर
  • छात्रा का जन्म प्रमाण पत्र
  • छात्रा का पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्रा का आय प्रमाण पत्र
  • छात्रा का मोबाइल नंबर

सावधानी बरतें, जल्दबाजी में फ्राड या साइबर ठगी का हो सकते हैं शिकार

यूपी की योगी सरकार की ओर से घोषित हायर एजूकेशन की छात्राओं के लिए free scooties योजना की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। योगी सरकार ने बजट में मुफ्त स्कूटी योजना के लिए जो धनराशि घोषित की है वह वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है। इसके साथ ही अभी इंटर मीडियेट और ग्रेजुएशन की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ परीक्षा परिणाम आने के बाद ही मिलेगा। योगी सरकार ने छात्राओं को योजना का लाभ देने की पूरी तैयारी कर ली है, लेकिन योजना कब से शुरू होगी, इसे लेकर कोई अपडेट सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। अगर कोई आपको लिंक दे रहा है तो समझिए कि वह आपके साथ फ्राड कर रहा है। किसी भी व्यक्ति के दिए गए लिंक को क्लिक मत कीजिए, अन्यथा आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। किसी के झांसे में आकर योजना का लाभ लेने के लिए पैसे भी मत दीजिए, अन्यथा आप ठगे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड : उधमसिंह नगर पुलिस ने विधायकों से रंगदारी मांगने के मामले का मास्टर माइंड दिल्ली से दबोचा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *