देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। Uttarakhand के मुख्य सचिव के पद पर वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन की नियुक्ति की गई है। इस संबध में शुक्रवार को शासन से आदेश जारी हो गया। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके बाद IAS आनंद वर्धन एक अप्रैल से मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन से आदेश जारी होने के बाद IAS आनंद वर्धन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की।

सबसे सीनियर आईएएस अफसर हैं आनंद वर्धन
Uttarakhand के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन 1992 बैच के IAS हैं और वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर हैं। IAS आनंद वर्धन लंबे समय से Uttarakhand में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह अपर मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। शासन ने इससे पहले आनंद वर्द्धन को नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी है।
IAS आनंद वर्धन ने सीएम धामी से औपचारिक मुलाकात की
शासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद आनंद वर्द्धन ने Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मुख्य सचिव बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई अहम मसलों पर भी बातचीत हुई है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आनंद वर्द्धन 1 अप्रैल से मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे। आदेश में लिखा गया है कि शासन द्वारा कार्य हित में आपको 1 अप्रैल से Uttarakhand शासन के मुख्य सचिव पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : मुरादाबाद : दादी-बुआ की हथौड़े से पीटकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचा युवक, कहा-मुझे गिरफ्तार कर लो
