हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का Panchang बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर  horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।

आज का पंचांग

दिनांक – – 23 फरवरी 2025 ईस्वी

दिन – – रविवार

🌘 तिथि — दशमी (13:55 तक तत्पश्चात एकादशी)

🪐 नक्षत्र – – मूल (18:43 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़)

पक्ष – – कृष्ण
मास – – फाल्गुन
ऋतु – – शिशिर
सूर्य – – उत्तरायण

🌞 सूर्योदय – – प्रातः 6:52 बजे दिल्ली में
🌞 सूर्यास्त – – शाम 18:17 बजे
🌘 चन्द्रोदय — 28:09 बजे
🌘 चन्द्रास्त – – 13:19 बजे

सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – – 2081
शक संवत् – – 1946

आज का राशिफल, राशियों के अनुसार

हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 23 फरवरी 2025 तदनुसार रविवार का दिन कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।

मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। बकाया रकम वसूली जाएगी। आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। शुरू किए गए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातक आज आलस्य और ईर्ष्या से बचें। आपके व्यवहार के कारण समस्याएं आ सकती हैं। निर्णय लेने में सावधानी आवश्यक है। बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। इच्छित कार्य पूरे कर पाएंगे। अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मनोरंजन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ या मित्रों का आगमन हो सकता है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातक यदि कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रगति करेंगे। बाधाएं दूर होंगी। अपने संतान के साथ दिनभर उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन रहेगा।

सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातक आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नए लोगों के कारण या नए लेन-देन से धन हानि होने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर नजर रखें, उनके कारण आर्थिक हानि या धोखाधड़ी हो सकती है। निवेश के लिए अनुकूल दिन नहीं है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में सावधानी आवश्यक है। श्वास संबंधी समस्याएं या पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, जोड़ों और हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी आ सकती हैं। नए कार्यों के लिए अनुकूल दिन नहीं है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक आज मानसिक रूप से शांत रहेंगे। परिवार में समस्याएं कम होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएंगे। भोज और मनोरंजन में भाग लेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलेंगे। दिनभर आनंद में बीतेगा। नए कार्यों को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। भोज और मनोरंजन कार्यक्रमों में अधिक समय बिताएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदित रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। मिलने वाला धन हाथ में आएगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हृदय और पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खाने-पीने में सावधानी आवश्यक है। आवेश में न आएं। अचानक यात्रा करेंगे। आध्यात्मिक स्थानों का भ्रमण करेंगे। संतान की उन्नति होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातकों को आज मानसिक रूप से थोड़ी अशांति हो सकती है। मां के स्वास्थ्य में कुछ परिवर्तन होगा। स्वयं को कार्यों में व्यस्त रखें। मानसिक रूप से दृढ़ रहने का प्रयास करें। साथ ही, आवेश में आने से बचना अच्छा रहेगा। परिवार के मामलों में अनपेक्षित समस्याएं उत्पन्न होंगी। संयम से काम लेने से समस्याएं कम होंगी।

कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातक आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। आपकी सफलता के कारण आपको अच्छी पहचान मिलेगी। अनपेक्षित यात्रा करनी पड़ेगी। अपने क्रोध और आवेश को नियंत्रित रखना अच्छा रहेगा। भाइयों के साथ विवाद की संभावना है।

मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। नेत्र संबंधी समस्या या मानसिक चिंता हो सकती है। अधिक भोजन करना अच्छा नहीं है। मानसिक रूप से अकेलापन महसूस करेंगे। संगीत सुनना या किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेना अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Big action : Prayagraj Mahakumbh स्नान पर गंदे पोस्‍ट शेयर करने पर 137 social media अकाउंट पर कार्रवाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *