हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। Health Tips में आज Abhivyakti News आपके लिए लाया है बदलते मौसम में गले और छाती में होने वाले इंफेक्शन से निपटने में कारगर घरेलू उपचारों के बारे में जानकारी। इन उपचारों के बारे में वैद्य डॉ. दीपक कुमार जानकारी दे रहे हैं। वैद्य डॉक्टर दीपक कुमार के अनुसार इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और शाम होते ही तापमान में गिरावट हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के कारण लोगों को सर्दी-जुकाम के साथ गले और छाती में इन्फेक्शन की शिकायतें बढ़ रही हैं। बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही हमारे स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है। गले और छाती में इन्फेक्शन होने के कई कारण हो सकते हैं। इन्फेक्शन के चलते गले में सूजन की वजह से खराश की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे लोगों को बोलने और खाना खाने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। गले और छाती के इन्फेक्शन में कारगर कई आयुर्वेदिक घरेलू उपचार मौजूद हैं। इन्हें आजमा कर हम आसानी से स्वस्थ रह सकते हैं।

लापरवाही पर गंभीर रूप धारण कर सकता है गले और छाती का इंफेक्शन

हरिद्वार की आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के वैद्य डॉ. दीपक कुमार के अनुसार जब मौसम बदलता है तो सबसे पहले हमारा गला खराब होता है। ऐेसे समय में गले में इन्फेक्शन होने के साथ बीमारी और भी बढ़ सकती है, जैसे कि गले में दर्द, खराश, खांसी, कफ जमा है या फिर गले में टॉनसिलाइटिस हुआ हो। ऐसे में मौसम के साथ होने वाली बीमारियों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। हां इनके लिए आपको डॉक्टरों और अस्पतालों में पहुंच कर लाइन लगाने और इलाज में मोटा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं। मौसम बदलने के साथ-साथ होने वाली गले और छाती के इंफेक्शन को कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से और बेहद कम खर्च में दूर किया जा सकता है।

1. हल्दी
अक्सर मौसम बदलने के साथ हम सब गले में इंफेक्शन होने के कारण बीमार पड़ जाते है। ऐसे में आप आधा चम्मच कच्ची हल्दी का रस लें कर मुह खोल कर गले में डाल दें। कच्ची हल्दी का रस गले में डालने से खांसी से जल्द राहत मिल जाती है। अगर आपके छोटे बच्चे को टॉन्सिल की तकलीफ है तो हल्दी का रस देने से ठीक हो जाती है।

2. अदरक
अदरक का छोटा का टुकड़ा मुंह में रखने से या टाफी की तरह चूसने से खांसी तुरंत ठीक हो जाती है। अगर खांसते-खांसते आपका चेहरा लाल हो जाए तो अदरक के रस में पान का रस और गुड़ या शहद मिला कर गरम करके पीने से खांसी एक मिनट में बंद हो जाती है।

3. अनार का रस
खांसी को तुरंत बंद करने के लिए अनार का रस पीना बेहद फायदेमंद होता।

4. काली मिर्च
काली मिर्च के मुंह में रखकर चबाने के बाद गर्म पानी पी लेने से खासी में फायदा मिलता है।

5. गाय मूत्र
गाय मूत्र पीने से छाती की कुछ बीमारियां जैसे दमा, अस्थमा, ब्रोंकिओल अस्थमा आदि में राहत मिलती है और लगातार इस्तेमाल से इन बीमारियों से निजात मिलती है। गाय मूत्र लगातार 5-6 महीने पीने से टी.बी. भी ठीक हो जाती है।

6. दालचीनी का पाउडर
दमा-अस्थमा को ठीक करने के लिए हर रोज सुबह खाली पेट दालचीनी में आधा चम्मच गुड़ मिला कर गर्म-गर्म पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : प्रयागराज महाकुम्भ के समापन पर वायुसेना की ‘महासलामी’, संगम के ऊपर गरजे सुखोई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *