हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। दही हमारे घर में उपलब्ध रहने वाला सुपर फूड है। कुछ लोग इसे रायता के रूप में दोपहर के भोजन के बाद खाते हैं तो कुछ लोग भोजन के साथ इसे चावल में मिलाकर कर्ड-राइस की तरह खाना पसंद करते हैं। गर्मियों का मौसम आने के साथ अपनी डाइट में हर रोज एक कटोरी दही शामिल करना आवश्यक होता है। हालांकि बहुत सारे लोग इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यूज के कारण सर्दियों में भी इसे अपने भोजन में शामिल करना पसंद करते हैं।

कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन का भरपूर स्रोत है दही
दही एक डेयरी प्रोडक्ट है जो दूध को जमा कर बनाया जाता है। यह न केवल हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराता है। दही एक हेल्दी प्रोबायोटिक (आसानी से उपलब्ध है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। यह दूध से बनता है, इसलिए दही में अनगिनत अन्य विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। कैल्शियम के अलावा, दही में विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
दही में उपलब्ध Nutritional values
दही हमारे घर में लोकप्रिय डेयरी उत्पाद है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसके Nutritional values भी अद्वितीय हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और कई अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन की बात करें तो, दही में लगभग 3.5 से 4.5 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। प्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक होता है, क्योंकि यह ऊतकों की मरम्मत और निर्माण में मदद करता है। 100 ग्राम दही में लगभग 100 से 120 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके अलावा, दही में विटामिन B12, रिबोफ्लेविन और बी6 जैसे विटामिन भी मौजूद होते हैं। ये सभी विटामिन हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पादन में मदद करते हैं जो हमारे शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक है।
दही हड्डियों को मजबूत और त्वचा को बनाता है चमकदार

दही में दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में 18 गुणा ज्यादा होती है। दही के इस्तेमाल से डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। दही न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि यह त्वचा के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर भी है। हरिद्वार की आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के वैद्य डॉ. दीपक कुमार बताते हैं कि दही को दुनिया के सबसे स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। वैद्य डॉ. दीपक कुमार हमें बता रहें हैं दही खाने के फायदे-
दही के सेवन से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है। हर-रोज दही खाने से भूख न लगने की बीमारी खत्म हो जाती है।
जो लोग हर-रोज दही का सेवन करते हैं। न तो मुंह से दुर्गंध आती है और न ही उनके दांतों में कीड़ा लगता है।
हर-रोज दही खाने से हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
यह माना गया है कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं उनका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे हमारी हड्डियों का विकास होता है और मजबूत बनती हैं।
हींग का छौंका लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।
दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है।
जिन बच्चों के दांत निकल रहे हों, उन्हें दही के साथ शहद मिलाकर चटाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकल आते हैं।
रात को नींद न आने वाली बीमारी में दही का सेवन बहुत फायदेमंद है।
हमारे दिमाग के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि दही में विटामिन बी 12 अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
हर-रोज दही का सेवन करने से आंत और पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है।
एंटीबॉयोटिक दवाइयों के सेवन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दही सेवन की सलाह डॉक्टर भी देते हैं।
दही खाने का सीधा संबंध मस्तिष्क से है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है।
अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
इसे भी पढ़ें : प्रयागराज महाकुम्भ के समापन पर वायुसेना की ‘महासलामी’, संगम के ऊपर गरजे सुखोई
