देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। Uttarakhand की राजधानी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के अवसर पर सजे बड़े मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल के विकास से जुड़ी कई अहम बातें कीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन ऐसे विषय भी उठाए, जिनमें Uttarakhand के विशेष प्रयास हैं। प्रधानमंत्री ने Uttarakhand के इन प्रयासों को नए सिरे से रेखांकित करते हुए CM Dhami सरकार की खुलकर सराहना की। यह तीन विषय थे- Uniform Civil Code, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान।

खेल और Uniform Civil Code में सबको साथ लेकर चलने की भावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना के बाद Uttarakhand की CM Dhami सरकार के प्रयास देश-दुनिया तक और प्रभावी ढंग से पहुंचे हैं। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन से एक दिन पहले Uttarakhand में लागू Uniform Civil Code यानि यूसीसी का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। खेल और Uniform Civil Code में सबको साथ लेकर चलने की अंतर्निहित भावना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलचस्प ढंग से जोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग की

शीतकालीन यात्रा के लिए जिस तरह से Uttarakhand की धामी की सरकार ने पहल की है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्ण समर्थन के खास मायने रहे। Uttarakhand की स्थानीय आर्थिकी के व्यापक हितों के लिए शुरू की गई शीतकालीन यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री का यह वक्तव्य अहम रहा कि वह खुद इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। पिछले दिनों अपने दिल्ली प्रवास के दौरान CM Dhami ने प्रधानमंत्री से भेंट कर उन्हें शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित भी किया था। शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर प्रधानमंत्री Uttarakhand सरकार के प्रयासों को भी गति दे गए।

राष्ट्रीय खेलों में ग्रीन गेम्स थीम से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय खेलों की ग्रीन गेम्स की थीम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासे प्रभावित नजर आए। ई-वेस्ट से पदक निर्माण, विजेता खिलाड़ियों के स्तर पर पौधरोपण जैसी पहल पर प्रधानमंत्री खूब बोले। उन्होंने इसके साथ ही, Uttarakhand की CM Dhami सरकार के प्लास्टिक मुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी खुलकर सराहा।

इसे भी पढ़ें : Uttarakhand : 38वें National Games का रंगारंग शुभारंभ, Prime Minister Narendra Modi बोले, खेलों से बढ़ती है देश की साख

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *