नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप महाकुंभ में कहा कि 45 प्रतिशत से अधिक भारतीय स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं कर रहीं। स्टार्टअप महाकुंभ कार्यक्रम में दो हजार स्टार्टअप और एक हजार निवेशक मौजूद हैं।
नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत एक विकसित देश बनने के लिए रोडमैप तैयार कर रहा है। इसके लिए सही समय पर सही फैसले हो रहे हैं। प्रधानमंभी ने कहा कि भारत में 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप और 110 यूनिकॉर्न हैं जो अब सिर्फ मेट्रो शहर तक ही सीमित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने नौकरी चाहने वाले के बजाय नौकरी निर्माता बनने का रास्ता चुना। स्टार्टअप इंडिया पहल ने नवोन्मेषी विचारों को मंच दिया और उन्हें फंडिंग से जोड़ा। भारत ने तकनीक का लोकतंत्रीकरण कर दिया।
