देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रही साउथ अफ्रीका की छात्रा के साथ उसी कॉलेज में पढ़ने वाले सूडान के छात्र द्वारा Rape किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने दिल्ली जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दिल्ली से ट्रांसफर होने के बाद देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना पहुंचा। इसके बाद Doon Police जांच में जुट गई है।

रेप पीड़ित छात्रा ने दिल्ली में दर्ज कराई थी FIR

Doon Police के अनुसार साउथ अफ्रीका के लेसाथो की निवासी युवती देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में स्थित प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम कर रही है। वह अगस्त 2022 से ही यहां रहकर पढ़ाई कर रही है और कॉलेज के पास ही गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। युवती ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना पुलिस के समक्ष अपने साथ दुष्कर्म होने के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई। Doon Police के मुताबिक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात कॉलेज में बीबीए में पढ़ने वाले दक्षिण सूडान के छात्र से हुई। छात्र 29 अक्टूबर को उसे अपने साथ एक पार्टी में ले गया। आरोप है कि सोने के बाद उसने उसके साथ Rape किया। छात्रा ने घटना की शिकायत देहरादून पुलिस से नहीं की बल्कि वह अगले दिन जरूरी काम से दिल्ली चली गई।

दिल्ली पहुंच कर छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम को किया था कॉल

Doon Police के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद रेप पीड़िता ने शिकायत करने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया। पीडि़ता के दिल्ली में होने से पीसीआर कॉल दिल्ली कश्मीरी गेट थाने पर गई। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए Rape की शिकायत वहीं दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने युवती का दिल्ली में ही मेडिकल कराया। मेडिकल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस देहरादून ट्रांसफर कर दिया। थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी पंकज धारीवाल ने बताया कि दिल्ली से ट्रांसफर हुई जीरो FIR के तहत आरोपी युवक के खिलाफ 64 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *