प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Mauni Amavasya के पावन स्नान पर्व पर Prayagraj Maha Kumbh सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये Prayagraj Maha Kumbh नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के CM Yogi Adityanath सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। CM Yogi Adityanath ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गये हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

हादसे के बाद सीएम आदित्यनाथ ने बैठक कर की हालातों की समीक्षा

Prayagraj Maha Kumbh में Mauni Amavasya पर संगम क्षेत्र में भगदड़ मचने से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच कालिदास मार्ग आवास पर बुधवार को अफसरों के साथ बड़ी बैठक हुई। बैठक में हादसे की परिस्थितियों के साथ ही हादसे के बाद शुरू हुए राहत और बचाव के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के साथ ही शासन के बड़े अफसर शामिल रहे। बैठक में तय किया गया कि शासन से बड़े अफसरों को मौके पर भेजा जाए। मुख्य सचिव, डीजीपी और एडीजी ला एंड आर्डर समेत ब्यूरोक्रेसी के कई वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा। मौके पर हालातों की समीक्षा करने के बाद कुछ अफसरों पर गाज गिर सकती है। बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी ला एंड आर्डर अमिताभ यश समेत अन्य अफसर शामिल रहे।

संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें

सीएम योगी के साथ ही धर्म गुरुओं ने भी Mauni Amavasya पर श्रद्धालुओं से अपील की है। Swami Rambhadracharya ने Prayagraj Maha Kumbh में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें और निकटतम घाट पर स्नान करें। लोग अपने शिविर से बाहर न निकलें। अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करें। उन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख संत की हैसियत से सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान किया।

self-discipline का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें

Baba Ramdev ने कहा है कि Mauni Amavasya स्नान के लिए Prayagraj Maha Kumbh में करोड़ों श्रद्धालुओं के इस हुजूम को देखते हुए हमने फिलहाल केवल सांकेतिक स्नान किया है। इसके साथ ही समूचे राष्ट्र और विश्व के कल्याण की कामनाा की गई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम भक्ति के अतिरेक में न बहें और self-discipline का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें। वहीं जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने भी कहा कि हमने फिलहाल सांकेतिक स्नान किया है।

Prayagraj Maha Kumbh में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी

President of Akhara Parishad Ravindra Puri ने बताया कि Prayagraj Maha Kumbh में Mauni Amavasya के पवित्र स्नान के लिए 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। हमारे साथ लाखों की संख्या में संतों का हुजूम है। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि थोड़ी देर में अखाड़े स्नान करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि सभी अखाड़े स्नान करें और हम अपने लोगों की संख्या कम रखें।

इसे भी पढ़ें : Prayagraj Maha Kumbh: Mauni Amavasya पर संगम पर Stampede, 17 की मौत, 50 से अधिक घायल, Amrit Snan स्थगित

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *