लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। Pratapgarh में एक सिरफिरे ने unrequited love में गुरुवार को स्कूल जा रही शिक्षिका के ऊपर पेट्रोल डाल कर फूंक डाला। आग की लपटों में घिरी teacher आरोपी से लिपट गई, जिससे वह भी बुरी तरह से झुलस गया। आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। teacher की दो मार्च को शादी होनी थी। आरोपी एक साल पहले तक teacher के साथ ही पढ़ाता था। उसी समय से वह teacher से unrequited love करता चला आ रहा है।

स्कूल जा रही teacher पर सिरफिरे ने बोला हमला

प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ता खाम गांव निवासी नीलू यादव (22 वर्ष) पुत्री रज्जन यादव निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वह गुरुवार को सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चंदौका गांव के विकास यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। teacher नीलू कुछ समझ पाती इससे पहले विकास ने उसके ऊपर पेट्रोल फेंककर माचिस जला दिया। नीलू के शरीर के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग को बुझाया। तब तक नीलू की मौत हो गई थी।

आग की लपटों में घिरी teacher आरोपी से लिपटी

आग की लपटों में घिरी teacher नीलू पेट्रोल डाल कर आग लगाने के आरोपी विकास यादव (30 वर्ष) से लिपट गई, जिससे वह भी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिटी शिव नारायण बैस और एसओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी की हालत गंभीर देखते हुए वहां से एम्स रायबरेली फिर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि teacher का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।

teacher की दो मार्च को आनी थी बारात

teacher नीलू की शादी अमेठी जनपद के थाना भादर के नरहरपुर गांव में तय की गई थी। 24 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। लड़की का ननिहाल चंदौका गांव में है। चंदौका गांव का ही रहने वाला विकास एक साल पहले तक नीलू के साथ ही विद्यालय में पढ़ाता था। उसी समय से वह unrequited love करता था। इकलौती संतान की मौत से मां कमलेश कुमारी सहित परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : Uttarakhand : Uniform Civil Code, शीतकालीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त अभियान पर मोदी ने CM Dhami को सराहा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *