हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। diabetes यानि शरीर में शुगर का लेवल बढ़ना एक मेटाबोलिक डिजीज (metabolic disease) है। यह हमाने ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने के कारण बनती है। हरिद्वार की आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के वैद्य डॉ. दीपक कुमार कहते हैं कि diabetes का समय से इलाज न किया जाए, तो ब्लड शुगर की बढ़ी हुई मात्रा मरीज की नसों, आंखों, किडनियों और अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। अतः इसकी जटिलताओं को कम करने के लिए तथा इसे नियंत्रित करने के लिए नियमित एक्सरसाइज और योग के साथ ही खाने-पीने का ध्यान रखना आवश्यक होता है। वैद्य डॉ. दीपक कुमार के अनुसार diabetes के मरीज अपने खाने में इन पांच चीजों को शामिल करके आसानी से शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।

भोजन में कार्ब्स का इनटेक कम करें, फाइबर बढ़ाएं
हरिद्वार की आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी के वैद्य डॉ. दीपक कुमार कहते हैं कि diabetes कंट्रोल करने के लिए खाने-पीने का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। खाने-पीने में लापरवाही करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए मरीजों को मीठा खाने से बचना चाहिए। कार्ब्स का इनटेक कम कर देना चाहिए। आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले कार्ब्स को ग्लूकोज में तोड़ देता है, जिससे आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है.। इसके अलावा फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए. फल, सब्जी, दाल और साबुत अनाज में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है।
हमेशा खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें diabetes के मरीज
वैद्य डॉ. दीपक कुमार के अनुसार diabetes के मरीजों को हमेशा खुद को हाइड्रेटेड रहना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। हाइड्रेटेड रहने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी ही पीना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा और अन्य शुगरी ड्रिंक्स का सेवन भूलकर भी न करें। इनमें हाई शुगर और हाई कैलोरी होती है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए खूब पानी पिएं और शुगरी ड्रिंक्स को पूरी तरह अवॉइड करें।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करें
वैद्य डॉ. दीपक कुमार के अनुसार diabetes को कंट्रोल करने के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए और ज्यादा शुगर तथा ज्यादा नमक वाले फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से कम से कम दो बार अपना ब्लड शुगर जरूर मॉनिटर करें। शुगर लेवल की मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज या योग जैसी एक्टिविटीज के जरिए अपने स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें। तनाव कम करने से आपको ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। अगर किसी तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Health : दिल को रखना है सुपर हेल्दी तो डाइट में आज से ही शामिल करें इन खास चीजों को
