लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। शराब कारोबार में मोटी कमाई के चलते उत्तर प्रदेश के शराब कारोबारियों में दुकानों के आवंटन के लिए जबरदस्त होड़ दिखाई पड़ रही है। यूपी में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए दो लाख आवेदन हो चुके हैं। इससे आबकारी महकमे को भारी मुनाफा हुआ है। आबकारी विभाग को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 1066.33 करोड़ रुपये मिल हैं। शराब की दुकानों के आवंटन को ऑन लाइन आवेदन के लिए अभी भी दो दिन बाकी हैं।

ई-लॉटरी से होगा शराब की दुकानों का आवंटन

आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि प्रदेश में देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी की शाम तक कुल 199232 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं और इससे 1066.33 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिली हैं। आवेदन के लिए अभी दो दिन का समय है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों के ई लॉटरी से आ‍वंटन के लिए 27 फरवरी की शाम पांच तक ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है।

पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी प्रारंभ हो गये हैं एवं पंजीकरण तथा आवेदन दोनों ही 27 फरवरी को शाम पांच बजे तक आनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर किए जा सकते हैं।

शराब की दुकानों के आवंटन को लॉटरी की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

आबकारी आयुक्त ने बताया कि लॉटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन हैं और आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन ही जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है, जो अन्य किसी कारण से अनर्ह नहीं है, वो आवेदन कर सकता है। ई-लॉटरी आगामी छह मार्च को खोली जाएगी। पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : योगी सरकार इन लड़कियों को देने जा रही free scooties, योजना के बारे में जानें सब कुछ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *