देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। उत्तराखंड सरकार आगामी Chardham Yatra की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औऱ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के Chardham Yatra के सफल आयोजन के निर्देशों के बाद, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार की। बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधित इंतजामों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि Chardham Yatra पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही health advisory जारी की जाएगी, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 साल से ऊपर के श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से खास इंतजाम किए जाएंगे।
Chardham Yatra मार्ग में 26 मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स और 50 स्क्रीनिंग पाइन्ट्स बनेंगे
बैठक में Chardham Yatra के स्वास्थ्य संबंधित इंतजामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को अपनी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा Chardham Yatra मार्ग में कुल 26 मेडिकल रेस्पॉन्स प्वाइंट्स (एमआरपी) और 50 स्क्रीनिंग पाइन्ट्स की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, एमआरपी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया। साथ ही, स्क्रीनिंग पाइन्ट्स के विस्तार के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को Chardham Yatra के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों और मेडिकल अफसरों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा, उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दून और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया जाएगा, जिससे AIIMS की बजाय स्थानीय ट्रेनिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को करना होगा स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को “स्वास्थ्य धाम पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने RFID-Band और GIO Tracking सिस्टम के माध्यम से उच्च जोखिम वाले श्रद्धालुओं की ट्रैकिंग के लिए प्रस्ताव और कार्यप्रणाली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Chardham Yatra मार्ग, बस स्टॉप, होटलों में लगेगी health advisory
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा Chardham Yatra मार्ग, बस स्टॉप, होटल और अन्य प्रमुख स्थानों पर health advisory, निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों का विवरण और मुख्य चिकित्साधिकारियों के संपर्क नंबर की सूचना देने के लिए फ्लेक्स और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करते हुए जनपदों के जिलाधिकारियों से समन्वय कर इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। Chardham Yatra के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति की जाएगी, जो कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्य करेंगे।
होटल-ढाबों पर उपलब्ध होंगी जीवन रक्षक दवाएं और उपकरण
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि Chardham Yatra मार्ग के सभी होटल और ढाबों को श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों, health advisory और जीवन रक्षा के उपायों से संवेदनशील बनाया जाएगा। सभी अधिकारियों को Chardham Yatra के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में तत्पर रहने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी तैयारियाँ समय पर पूरी हो और यात्रा में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
इसे भी पढ़ें : Prayagraj Mahakumbh : संगम तट पर महाशिवरात्रि के Amrit Snan पर फलीभूत हुआ सनातन एकता का उत्सव
