देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। उधमसिंह नगर पुलिस ने उत्तराखंड के भाजपा विधायकों को काबीना मंत्री बनाने के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे दिल्ली के शातिर गैंग के सरगना को ने धर दबोचा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पांच हजार रुपये नगद इनाम की घोषणा की है। उधर, उधमसिंह नगर पुलिस ने गुंडई करते हुए बस चालक पर फायर झोंकने के दो आरोपी भी चंद घंटे में गिरफ्तार करके अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

उत्तराखंड के भाजपा विधायकों से कैबिनेट मंत्री बनवाने के नाम पर मांगे गए थे लाखों रुपये

पिछले दिनों उत्तराखंड के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा, सरिता आर्य और आदेश चौहान से संपर्क कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनवाने के नाम पर और पार्टी फंड में चंदा देने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की गई थी। विधायकों को कॉल करने वाले शख्स ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का बेटा जयशाह बताया था। कहा था कि उसकी यानि जयशाह की बातचीत इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा से भी हो गई है। पिछले दिनों घटना से पर्दा उठाते हुए उधमसिंह नगर और हरिद्वार पुलिस ने एक-एक आरोपी को दबोचा था, लेकिन मास्टर माइंड फरार चल रहा था।

मास्टर माइंड ने अपने दो साथियों के साथ बनाई थी योजना

उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मानें तो विधायकों से लाखों रुपये की मांग करने के मामले में मुख्य आरोपी गौरव नाथ पुत्र बहादुर निवासी हाउस नंबर 1 सपेरा बस्ती घरोली थाना गाज़ीपुर पूर्वी दिल्ली है। उसे सोमवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी उधमसिंह नगर के मुख्य आरोपी गौरव नाथ ने स्वीकार कर लिया कि उसी ने ही उवेश और प्रियांशु पंत के साथ मिलकर वारदात का ताना बाना बुना था। उन्होंने ही विधायकों के मोबाइल फोन नंबर ढूंढकर पैसे मांगने की योजना बनाई थी।

बस चालक पर फायर झोंकने वाले चंद घंटे में दबोचे गए

ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में रोडवेज बस चालक पर फायर झोंक देने के मामले में चंद घंटों में कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की धरपकड़ के प्रयास जारी है। दो दिन पूर्व रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि काशीपुर मार्ग पर दो अलग अलग मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने रोडवेज बस चालक पर दो फायर झोंक दिए, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया। बस चालक सतीश यादव पुत्र राधेश्याम निवासी परताशपुर थाना बिथरीचैनपुर जिला बरेली यूपी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई थी आरोपियों की पहचान

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सामने आया कि प्रियांशु बाटला, प्रथम पाल, अक्षय सागर तथा हर्षदीप सिंह ने घटना को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि रविवार देर रात वन स्टाप सेंटर ब्लाक रोड रुद्रपुर के पास से आरोपी प्रियांशु बाठला पुत्र राजकुमार बाठला निवासी गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज के पीछे वार्ड नंबर 30 आदर्श कालोनी रुद्रपुर, प्रथम पाल सिंह पुत्र रणधीर पाल सिंह निवासी मंजना थाना नवाबगंज जिला फरुर्खाबाद यूपी हाल निवासी रायल रेजीडेंसी बगवाड़ा रुद्रपुर को अवैध तमंचे के साथ पकड़ लिया। कबूला कि उन्होंने ओवरटेक करने को लेकर चालक से विवाद हुआ था। उसी के बाद उन्होंने चालक पर फायर किए थे।

इसे भी पढ़ें : Big action : Prayagraj Mahakumbh स्नान पर गंदे पोस्‍ट शेयर करने पर 137 social media अकाउंट पर कार्रवाई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *