हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का Panchang बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर  horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।

आज का पंचांग

दिनांक – – 21 फरवरी 2025 ईस्वी

दिन – – शुक्रवार

🌗 तिथि — अष्टमी (11:57 बजे तक तत्पश्चात नवमी)

🪐 नक्षत्र – – अनुराधा (15:54 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा)

पक्ष – – कृष्ण
मास – – फाल्गुन
ऋतु – – शिशिर
सूर्य – – उत्तरायण

🌞 सूर्योदय – – प्रातः 6:54 बजे दिल्ली में
🌞 सूर्यास्त – – शाम 18:16 बजे
🌗 चन्द्रोदय — 26:18 बजे
🌗 चन्द्रास्त – – 10:36 बजे

सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – – 2081
शक संवत् – – 1946

आज का राशिफल, राशियों के अनुसार

हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 21 फरवरी 2025 तदनुसार शुक्रवार का दिन कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।

मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति की शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर भोजन और मनोरंजन में भाग लेंगे।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आंखों या दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। काम की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन और तनाव हो सकता है। शांत रहने की कोशिश करें। खर्च अधिक होंगे। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। अधिक समय प्रियजनों के साथ बिताएंगे। रिश्तेदारों और मित्रों से मिलेंगे। विवाह या शुभ कार्यों में भाग लेंगे और पुराने मित्रों से मिलेंगे। अचानक धन लाभ या वस्त्र लाभ हो सकता है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातक आज अपने रुके हुए कार्यों को कम श्रम में पूरा कर पाएंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार सुनेंगे। आपका लक्ष्य पूरा होगा। धन लाभ होगा और परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है। अनावश्यक मानसिक तनाव के कारण पेट या छाती में समस्या हो सकती है। अनिद्रा के कारण मानसिक शांति नहीं रहेगी। थकान और कमजोरी अधिक रहेगी। आर्थिक रूप से सामान्य दिन रहेगा। तनाव से दूर रहें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातक आज अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। उनसे विवाद करना अच्छा नहीं है। उनकी बातों को ध्यान से सुनकर पालन करने का प्रयास करें। गुस्से और आवेश में आने से अनावश्यक समस्याएं हो सकती हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक आज अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। उनके साथ यात्रा का मौका मिलेगा। खर्च अधिक होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में नए साझेदारी और समझौते होंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। इसके कारण समाज में सम्मान और पहचान मिलेगी। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति होगी। आर्थिक रूप से अनुकूल दिन रहेगा। बकाया धन वसूला जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से कठिन रहने की संभावना है। धन हानि या अनावश्यक खर्च हो सकता है। निवेश के लिए अनुकूल दिन नहीं है। किसी को पैसे के मामलों में वादा न करें। आर्थिक नियंत्रण आवश्यक है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। पेट दर्द या छाती में जलन हो सकती है। खाने-पीने में सावधानी बरतें। बाहर का भोजन न करें। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण हो सकता है।

कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। निवेश से लाभ होगा। बकाया रकम वसूली जाएगी। भूमि संबंधी लेन-देन होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातकों के कार्यों में आज अधिक बाधाएं आ सकती हैं। बाधाओं के बावजूद प्रयास करना न छोड़ें। थोड़े प्रयास से कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। धैर्य से काम लें। मानसिक रूप से हार न मानें, सफलता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Keshav Kunj के प्रवेशोत्सव पर मोहन भागवत बोले, ‘जितना भव्य भवन उतना भव्य कार्य खड़ा करना है’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *