मुरादाबाद।
पाकबड़ा पुलिस ने गाजियाबाद के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिरों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपियों के पास से करीब 43 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। इसमें 600 ग्राम सोने और एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण, ताला और दरवाजा तोड़न के उपकरण, दो तमंचा, होंडा कार शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी झारखंड की राजधानी रांची में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर घर जा रहे थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मुरादाबाद में पाकबड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह के बारे में पत्रकारों को जानकारी एसपी यातायात।

पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ट्रैफिक/एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने अंतरराज्यीय चोरों के गिरोह का खुलासा किया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सोमवार सुबह एसएचओ पाकबड़ा राजीव शर्मा, एसएसआई सुधीर कुमार और एसआई कुलदीप सिंह तोमर और फरमान त्यागी की टीम हाईवे पर नंदन स्वीट्स के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान संदिग्ध होंडा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार सवारों के पास से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कैलाभट्ठा के पास रहने वाले गाजियाबाद के ही भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फरखनगर निवासी नदीम, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी जावेद और साहिबाबाद थाना क्षेत्र के पसौंडा निवासी ताहिर उर्फ तहूर उर्फ तोमर को गिरफ्तार किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *