देहरादून, अभिव्यक्ति न्यूज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार दिन बाद ही शुक्रवार को एक बार फिर 18 महानुभावों को दायित्व बांटे हैं। इससे चार दिन पहले यानि एक अप्रैल को भाजपा के 20 समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए थे। इस बारे में उत्तराखंड सरकार की मंशा साफ है कि विभागीय दायित्वों को सौंपे जाने से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

नियुक्त पदाधिकारी एवं उनके दायित्व

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निम्नलिखित व्यक्तियों को विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति को बल मिलेगा और सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।

  1. बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  2. सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  3. भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  4. सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  5. पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  6. गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  7. गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  8. डा. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  10. अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
  11. प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  12. जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  14. शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह – सह अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  18. अशोक नबियाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

उत्तराखंड में चार दिन पहले भी 20 महानुभावों को सौंपे गए थे दायित्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार दिन पहले यानि एक अप्रैल को भी 20 महानुभावों को विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा था। सरकार की मंशा थी कि इन दायित्वधारियों के निर्देशन में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार इन दायित्वधारियों को पद सौंपे गए थे। उन्होंने बताया कि हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सुश्री ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, श्रीमती गंगा विष्ट जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद, श्रीमती शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग,  हेमराज विष्ट जनपद पिथौरागढ को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, रामचंन्द्र गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद,  पूरन चंद नैलवाल जनपद अल्मोडा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद,  रामसुन्दर नौटियाल जनपद उत्तरकाशी उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, श्रीमती सायरा बानो जनपद ऊधम सिंह नगर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, श्रीमती रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, सुश्री रजनी रावत जनपद देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति,  ओम प्रकाश जमदग्नि जनपद हरिद्वार उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद,  भूपेश उपाध्याय जनपद बागेश्वर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद, कुलदीप कुमार जनपद देहरादून अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद,  ऋषि कण्डवाल जनपद पौडी उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति,  वीरेन्द्र दत्त सेमवाल जनपद टिहरी उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल जनपद टिहरी अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति,श्याम नारायण पाण्डे जनपद नैनीताल उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : फिल्म अभिनेता मनोज कुमार नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *