अलीगढ़, अभिव्यक्ति न्यूज। Aligarh Muslim University अपनी पढ़ाई के लिए देश के चुनिंदा संस्थानों में शामिल है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त Aligarh Muslim University में कक्षा छह और कक्षा नौ में भी प्रवेश लेकर पढ़ाई का मौका दिया जाता है। Abhivyakti News आपके लिए Useful news लेकर आया है। Abhivyakti News चाहता है कि आपके बच्चे भी देश के प्रतिष्ठित संस्थान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ें। इसके लिए कक्षा एक, छह और कक्षा नौ के लिए शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया की सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। AMU में कक्षा एक में सीट की उपलब्धता के आधार पर एडमिशन मिलता है, जबकि छठवीं और नवीं में एडमिशन टेस्ट और इंटरव्यू की मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाता है।

AMU में ये है विभिन्न कक्षाओं में एडमिशन का तरीका
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1, 6वीं और 9वीं में प्रवेश के फॉर्म जारी कर दिए हैं। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक इस लिंक http://www.amucontrollerexams.com/ पर जाकर फार्म डाउनलोड करके भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज और फोटो लिंक में बताए गए तरीके से अपलोड करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लिंक यहां भी देख सकते हैं –
http://www.amucontrollerexams.com/
AMU में कक्षा 1, 6वीं और 9वीं में आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि : आवेदन प्रक्रिया जारी
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) : 29 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (लेट फीस के साथ) : 5 अप्रैल 2025
फॉर्म में सुधार की तिथि : 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025
प्रवेश परीक्षा तिथि (कक्षा 6) : 11 मई 2025 (शाम 4:00 बजे)
प्रवेश परीक्षा तिथि (कक्षा 9) : 11 मई 2025 (सुबह 10:00 बजे)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें : www.amucontrollerexams.com
AMU में कक्षा 6वीं में प्रवेश की आवश्यक शर्तें और प्रवेश प्रक्रिया
योग्यता : कक्षा 5 उत्तीर्ण होना आवश्यक
आयु सीमा : 10-12 वर्ष (1 अप्रैल 2013 – 31 मार्च 2015)
प्रवेश प्रक्रिया :
लिखित परीक्षा : (85 अंक)
इंटरव्यू (15 अंक) : लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा।
प्रवेश परीक्षा पैटर्न :
भाषा (अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी) – 25 अंक
गणित – 30 अंक
पर्यावरण अध्ययन – 30 अंक
फीस : ₹750 (लेट फीस के साथ ₹1050)
AMU में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवश्यक शर्तें और प्रवेश प्रक्रिया
योग्यता : कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक
आयु सीमा : 13-15 वर्ष ( बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच होना चाहिए।)
प्रवेश प्रक्रिया :
लिखित परीक्षा (85 अंक)
इंटरव्यू (15 अंक) : लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा।
प्रवेश परीक्षा का पैटर्न :
सेक्शन 1 – भाषा (अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी) – 25 अंक
सेक्शन 2 – गणित – 25 अंक
विज्ञान – 25 अंक
सामाजिक विज्ञान – 10 अंक
(सेक्शन 1 में 40 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक)
फीस: ₹800 (लेट फीस के साथ ₹1100)
AMU में प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा 1, 6वीं और 9वीं में एडमिशन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। स्वतः प्रमाणित फोटो कॉपी के साथ ही वेरीफिकेशन के मूलरूप में दस्तावेजों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान लेकर जाना होगा।
आधार कार्ड / पासपोर्ट / अन्य पहचान प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटो
जन्म प्रमाण पत्र
पिछली कक्षा की मार्कशीट
विशेष श्रेणी (PwBD, NRI) के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इन स्कूलों में मिलता है प्रवेश
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एडमीशन हासिल करने के योग्य घोषित हुए अभ्यर्थियों को इन स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश दिया जाता है। इनमें शामिल हैं :
लड़कों के लिए : STS स्कूल, राजा महेंद्र प्रताप सिंह AMU सिटी स्कूल, AMU ABK हाई स्कूल
लड़कियों के लिए : AMU गर्ल्स स्कूल, AMU सिटी गर्ल्स हाई स्कूल
दोनों के लिए : अब्दुल्ला स्कूल
दृष्टिबाधित छात्रों के लिए : अहमदी स्कूल
छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कक्षा एक, 6वीं और 9वीं में एडमिशन लेने वाले लड़के-लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा केवल कुछ स्कूलों में उपलब्ध है:
लड़कों के लिए : STS स्कूल (कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए)
लड़कियों के लिए : AMU गर्ल्स स्कूल ( सिर्फ कक्षा 9 की छात्राओं के लिए)
दृष्टिबाधित छात्रों के लिए : अहमदी स्कूल
इसे भी पढ़ें : Health Tips : बदलते मौसम में गले और छाती में होने वाले इंफेक्शन में कारगर हैं ये घरेलू उपचार
