हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का पंचांग बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर  horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।

आज का पंचांग

दिनांक – – 15 फरवरी 2025 ईस्वी

दिन – – शनिवार

🌖 तिथि — तृतीया (23:52 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी)

🪐 नक्षत्र – – उत्तराफाल्गुन (25:39 बजे तक, तत्पश्चात हस्त)

पक्ष – – कृष्ण
मास – – फाल्गुन
ऋतु – – शिशिर
सूर्य – – उत्तरायण

🌞 सूर्योदय – – प्रातः 6:59 बजे (दिल्ली में)
🌞 सूर्यास्त – – सायं 18:11 बजे
🌖 चन्द्रोदय — 20:46 बजे
🌖 चन्द्रास्त – – 8:28 बजे

सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – -2081
शक संवत् – – 1946

आज का राशिफल, राशियों के अनुसार

हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 फरवरी 2025 यानि शनिवार का दिन कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।

मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवन में अप्रत्याशित सुखद घटनाएं घटेंगी। आपको सहकर्मियों या साथियों से प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातक आज मानसिक रूप से अज्ञात चिंता और परेशानी का अनुभव करेंगे। काम का बोझ अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। खासकर आंखों और मुंह से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक उत्साह के लिए गणेश या शिव की आराधना करें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही आनंदमय रहने वाला है। अधिक समय अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने का संयोग बन रहा है। विवाह और शुभ कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। खोया हुआ धन वापस मिलेगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिलेगा। आपका लक्ष्य पूरा होगा। धन लाभ होगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी मिलेगा।

सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान सचेत रहने की आवश्यकता है। पेट या छाती से संबंधित समस्याएं हो उत्पन्न हो सकती हैं। अनिद्रा के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। थकान और कमजोरी की अधिकता महसूस करने के कारण कोई नया कार्य न शुरू करें।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों को आज अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने की आवश्यकता है। उनसे विवाद करना अच्छा नहीं है। उनकी बातों को ध्यान से सुनकर पालन करने का प्रयास करें। गुस्से और आवेश में आने से अनावश्यक समस्याएं हो सकती हैं।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों को आज अपने व्यापार में नए साझेदारी और समझौते का अवसर मिलेगा। अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। उनके साथ यात्रा का मौका मिलेगा। खर्च अधिक होंगे। संतान की प्रगति से खुशी के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज रुके हुए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने का संयोग बन रहा है। इसके कारण समाज में सम्मान और पहचान मिलेगी। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति होगी। परिवार के साथ आनंदमय समय बिता सकेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से कठिन दिन रहेगा। धन हानि या अनावश्यक खर्च हो सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। किसी को पैसे के मामलों में वादा न करें। आर्थिक नियंत्रण आवश्यक है।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। पेट दर्द या छाती में जलन हो सकती है। खाने-पीने में सावधानी बरतें। बाहर का भोजन न करें। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण हो सकता है।

कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। नए निवेश से लाभ के अवसर बन रहे हैं। बकाया रकम वसूल करने का भी मौका मिलेगा। भूमि संबंधी लेन-देन होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातकों के लिए आज कार्यों में अनावश्यक बाधाएं आने के आसार बन रहे हैं। बाधाओं के बावजूद अपने प्रयास बंद न करें। थोड़े प्रयास से कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। धैर्य से काम लें। मानसिक रूप से हार न मानें, सफलता अवश्य मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Health : Millet कई बीमारियों से दिलाता छुटकारा, heart को रखता मजबूत और पेट के लिए फायदेमंद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *