हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का पंचांग बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर  horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।

आज का पंचांग

दिनांक – – 13 फरवरी 2025 ईस्वी

दिन – – गुरुवार

🌕 तिथि — प्रतिपदा (20:21 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया)

🪐 नक्षत्र – – मघा ( २१:०७ तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुन )

पक्ष – – कृष्ण
मास – – फाल्गुन
ऋतु – – शिशिर
सूर्य – – उत्तरायण

🌞 सूर्योदय – – प्रातः 7:01 बजे दिल्ली में
🌞 सूर्यास्त – – शाम 18:10 बजे
🌖 चन्द्रोदय — 18:57 बजे
🌖 चन्द्रास्त – – 7:31 बजे

सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – -2081
शक संवत् – – 1946

आज का राशिफल, राशियों के अनुसार

हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 13 फरवरी 2025 यानि गुरुवार का दिन कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।

मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातक आज अपने दोस्तों के साथ आनंद से समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सामान्य दिन रहेगा। आप अधिक समय घर में रहकर परिवार के साथ बिताना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में विशेष लाभ नहीं होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातकों का आज दिन आर्थिक रूप से सामान्य दिन रहेगा। अचानक खर्चे या यात्रा की संभावना है। मानसिक तनाव और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। पैसे या मूल्यवान वस्तुएं खोने से बचें। अन्य लोगों से व्यवहार करते समय भी सतर्क रहें।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ या मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे। बच्चों के संबंध में शुभ समाचार सुनेंगे।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातकों के आज व्यापार या नौकरी से संबंधित प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्रा या नौकरी में परिवर्तन के प्रयास भी सफल होंगे। स्थिर संपत्ति संबंधी मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए अनुकूल दिन है। आपकी प्रतिभा की पहचान होगी।

सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज आप दूर से आए मित्रों या बचपन के दोस्तों से मिल सकते हैं। विदेश यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यभार के कारण थकान हो सकती है। अनपेक्षित खर्चे होंगे। आध्यात्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के कार्यों में अनपेक्षित बाधाएं आएंगी। यात्रा स्थगित हो सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। बोलचाल में सावधानी आवश्यक है। गलतफहमियों के कारण रिश्तेदारों से विवाद हो सकते हैं। यात्रा में सतर्क रहें। नए व्यापार और वित्तीय लेन-देन के लिए अनुकूल दिन नहीं है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक आज नए व्यापारिक समझौते या वित्तीय लेन-देन को पूरे कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भोजन और मनोरंजन में भाग लेंगे। वाहन खरीद सकते हैं या मरम्मत करा सकते हैं। नए वस्त्र और आभूषण खरीदेंगे। कार्य में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज अप्रत्याशित बदलाव होने प्रबल आसार दिख रहे हैं। आपकी प्रतीक्षित पदोन्नति या पद में बदलाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य समस्याएं कम होंगी। व्यापारिक साझेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से कुछ चिंताएं सताती रहेंगी। संतान या प्रियजनों के स्वास्थ्य की स्थिति आपकी चिंता का कारण बनेगी। अधूरे कार्यों के कारण वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अनपेक्षित मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातकों के कार्यों में आज बाधाओं के कारण मानसिक अशांति और गुस्सा हो सकता है। अप्रत्याशित खर्चे या नुकसान आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अधिक गुस्सा न करें, शांति से सोचने पर आप समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी आवश्यक है।

कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में आज बदलाव या अप्रत्याशित यात्रा की संभावना है। आपको दूसरों की जिम्मेदारियों और काम को पूरा करना पड़ सकता है। आप अपनी दृढ़ता से उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। सहकर्मियों के साथ सतर्क रहें, वे आपको गलत समझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातकों के लिए आज बोलचाल और आर्थिक मामलों में सतर्कता की बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। मानसिक स्थिरता बनाए रखना और आत्मविश्वास न खोना आपको सभी परेशानियों से बाहर निकाल सकता है।

इसे भी पढ़ें : प्रयागराज महाकुंभ : जाम के झाम से निपटने को यूपी सरकार और भाजपा संगठन ने मोर्चा संभाला

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *