हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का पंचांग बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।
आज का पंचांग
दिनांक – – 12 फरवरी 2025 ईस्वी
दिन – – बुधवार
🌕 तिथि — पूर्णिमा ( 19:22 बजे तक तत्पश्चात मघा)
🪐 नक्षत्र – – आश्लेषा ( 19:35 तक तत्पश्चात मघा)
पक्ष – – शुक्ल
मास – – माघ
ऋतु – – शिशिर
सूर्य – – उत्तरायण
🌞 सूर्योदय – – प्रातः 7:02 बजे दिल्ली में
🌞 सूर्यास्त – – शाम 18:09 बजे
🌕 चन्द्रोदय — 17:59 बजे
🌕 चन्द्रास्त – – चन्द्रास्त नहीं होगा।
सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – – 2081
शक संवत् – – 1946
आज का राशिफल, राशियों के अनुसार
हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 12 फरवरी 2025 यानि बुधवार का दिन बजरंग बली की कृपा से कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।
मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातक आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। अपने कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए मेष राशि के जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातकों को आज के दिन यात्रा से बचना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान में अतिशय भागीदारी से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन मित्रों और परिवार वालों से बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। आय में कमी और खर्च अधिक की स्थिति होने से मन परेशान हो सकता है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा जोखिम भरा है। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। आज दिन भर परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अज्ञात भय सताता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहने से मन परेशान रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातकों को आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखनी चाहिए। स्वास्थ्य बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। ज्यादा गुस्से से बचें। यह नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार में वृद्धि के अवसर बन रहे हैं। लाभ के भी अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के आसार बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातक आज अपने दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबारी कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, भविष्य के लिए बचत पर फोकस करें।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों का मन आज परेशान रह सकता है। महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय को स्थिर रखें। हालांकि व्यावसायिक रूप से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा के भी योग बनेंगे।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातकों में आज भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं, लेकिन कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के लिए किसी दूसरी जगह पर जा सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी बहस या बड़ी दिक्कत हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों का मन आज आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग लोगों की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का पूरा दिन अच्छा रहने वाला है। खान-पान को लेकर सतर्कता बरतें, लापरवाही से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत को लेकर सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। ऑफिस के किसी टास्क पर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज खुशियों का आगमन होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ जातकों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकती है। कुछ जातकों को विदेश से नौकरी के भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ में भी वृद्धि की संभावना भी बन रही है।
मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहने के आसार हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। घर में किसी उत्सव के लिए पैसों का योगदान भी करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी।
इसे भी पढ़ें : Prayagraj Mahakumbh : Magh Purnima का स्नान आज, उमड़े श्रद्धालु, सीएम योगी ने दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश