प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Mahakumbh का ऐतिहासिक आयोजन केवल आध्यात्मिक आस्था के उन्नयन का ही अवसर नहीं दे रहा है, बल्कि यह छात्रों के लिए भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं को जानने का जीवंत मंच भी बनने जा रहा है। आर्ट रिसर्च सेंटर उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्रों के लिए अनोखी online प्रतियोगिता लेकर आया है। Prayagraj Mahakumbh से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक पहलुओं पर कला, पेंटिंग, निबंध और फैशन शो के जरिये छात्रों को अपनी talent का प्रदर्शन करना होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इंडिया स्पेस वीक नोडल सेंटर, इसरो प्रयागराज से संबंद्ध संस्था आर्ट रिसर्च सेंटर उत्तर प्रदेश की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

online प्रतियोगिता में शामिल होने को 20 फरवरी तक मौका

Prayagraj Mahakumbh को लेकर आयोजित की जा रही online प्रतियोगिता 20 फरवरी तक जारी है। इसमें चित्रकला, पेंटिंग, निबंध और फैशन शो जैसी विभिन्न श्रेणियां बनाई गई हैं। online प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। online प्रतियोगिता में यह मुख्य विषय शामिल किए गए हैं – “हमारी संस्कृति, हमारी पहचान – महाकुंभ 2025″। प्रतियोगिता सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय विद्यालय और इंटर कॉलेजों के छात्रों के लिए खुली हुई है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ वेबसाइट www.artresearchcentre.com पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता के परिणाम 26 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे।

online प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी, मिलेंगे नकद इनाम

Prayagraj Mahakumbh पर आयोजित online प्रतियोगिता को दो स्तरों – जिला और प्रदेश स्तर पर बांटा गया है। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ-साथ विभिन्न सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।

जिला स्तर पर पुरस्कार:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹9000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹4500
  • तृतीय पुरस्कार: ₹3000
  • सांत्वना पुरस्कार: ₹900 (10 प्रतिभागियों को)

प्रदेश स्तर पर पुरस्कार:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹21,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹9000

इसके अतिरिक्त, 1200 प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए जाएंगे और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

online प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे छात्र

शासन से जारी निर्देशों के अनुसार, प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने छात्रों को इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। निर्देशों में कहा गया है कि Prayagraj Mahakumbh का आयोजन केवल आध्यात्मिक संगम नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास का जीवंत प्रतीक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र अपनी रचनात्मकता को इस महापर्व से जोड़कर उसे एक नई पहचान देंगे। प्रतियोगिता छात्रों को कला, लेखन और फैशन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है और प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक महत्व को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है।

online प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

online प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी और किसी भी प्रकार के सवाल के लिए आप निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं : मोबाइल: 8271411164 ईमेल: artresearchcentre369@gmail.com वेबसाइट: www.artresearchcentre.com

इसे भी पढ़ें : Health : Millet कई बीमारियों से दिलाता छुटकारा, heart को रखता मजबूत और पेट के लिए फायदेमंद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *