लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां जितना देवी (85 वर्ष) का गुरुवार की रात निधन हो गया। वह फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित थीं और लखनऊ स्थित केजीएमयू के शताब्दी में उनका इलाज चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी स्थित पैतृक गांव फत्तेहपुर खौदा ले जाया जा रहा है। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है। प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने भी सुभासपा प्रमुख की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि जितना देवी ने अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है, जिसमें पुत्र ओम प्रकाश राजभर, धुरेंद्र राजभर, विजेंद्र राजभर, रामलखन राजभर और पुत्री विद्या देवी शामिल हैं।

चार दिन में लूट लिए चार लाख : ओम प्रकाश राजभर
पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि लखनऊ के एक निजी हास्पिटल ने उनकी मां के इलाज के लिए चार दिन में चार लाख रुपये लूट लिए और इलाज भी ठीक से नहीं किया। ओमप्रकाश राजभर ने इस प्रकरण की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *