मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से पहले शुक्रवार से अगले पांच दिन मुरादाबाद में रैलियों और जनसभाओं का शोर गूंजता रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। वह बुद्धि विहार स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। पार्टी पदाधिकािरियों ने जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

मुरादाबाद में बड़े नेता की पहली जनसभा

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और चुनाव प्रचार 17 अप्रैल से थम जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। ईद की वजह से बड़े नेताओं की रैलियों का आयोजन रुका हुआ था। ईद के बाद अब चुनावी रैलियों में तेजी आएगी। यह पहली जनसभा होगी। मुरादाबाद में अभी तक किसी भी दल के बड़े नेता की जनसभा नहीं हुई है। हालांकि भाजपा के तीन नेता जिनमें खुद गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संगठनात्मक बैठक कर चुके हैं पर यह जनसभा पहली होगी।

मुरादाबाद और संभल के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुरादाबाद-संभल समेत आसपास की लोकसभा सीटों के लिए पार्टी का संदेश लेकर पहुंचेंगे। जनसभा में दो लोकसभाओं संभल और मुरादाबाद पर विशेष फोकस होगा। मुरादाबाद से सर्वेश सिंह और संभल से परमेश्वर लाल सैनी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने भीड़ जुटाने का लक्ष्य सभी पार्टी नेताओं को सौंपा है। गृह मंत्री की जनसभा की तैयारियों को लेकर मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक हो चुकी है।

मुरादाबाद के बुद्धि विहार में शुक्रवार को प्रस्तावित गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह। साथ में हैं मेयर विनोद अग्रवाल और नगर विधायक रितेश गुप्ता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने देखी व्यवस्था

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य पार्टी नेताओं ने सर्किट हाउस के पीछे मैदान में तैयार किए जनसभा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जनसभा के लिए पार्टी नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि हम लोगों ने जनसभा के लिए तैयारी कर ली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *