प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Maha Kumbh की भव्य शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के सकुशल समापन के बाद अब सभी को प्रतीक्षा है। Prayagraj Maha Kumbh के महा स्नान यानि शाही स्नान की जिसे इस बार नाम मिला है Amrit Snan का। Prayagraj Maha Kumbh मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह अनुसरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को Amrit Snan में स्नान क्रम भी जारी किया गया है। सभी अखाड़ों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बसंत पंचमी पर होने वाले अखाड़ों के Amrit Snan के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

Prayagraj Maha Kumbh में सबसे पहले Amrit Snan करेगा महानिर्वाणी अखाड़ा

Prayagraj Maha Kumbh में अखाड़ों के परम्परागत पूर्व से निर्धारित कम के अनुसार Amrit Snan की तिथियों और उनके स्नान क्रम की सूचना अखाड़ों को मिल चुकी है। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सचिव महंत आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री बताते हैं कि अखाड़ों के Amrit Snan की तिथि, क्रम और समय की जानकारी आ चुकी है। मकर संक्रान्ति पर 14 जनवरी को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले Amrit Snan करेगा। इसके साथ श्री शम्भू पंचायती अटल अखाड़ा भी होगा। यह अखाड़ा भोर में 5.15 बजे शिविर से प्रस्थान करेगा और सुबह 6.15 पर घाट पहुंचेगा। इसे 40 मिनट का समय Amrit Snan के लिए दिया गया है। यह सुबह 6.55 बजे घाट से वापस शिविर के लिए रवाना होगा और 7.55 बजे शिविर पहुंचेगा।

सभी अखाड़ों के Amrit Snan के लिए तय की गई समय तालिका

दूसरे स्थान पर श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा, एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द Amrit Snan करेगा। इसका शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 6.05 बजे, घाट पर आगमन का समय 07.05 बजे, स्नान का समय 40 मिनट, घाट से प्रस्थान का समय 7.45 बजे और शिविर में आगमन का समय 8.45 बजे रहेगा। तीसरे स्थान पर तीन संन्यासी अखाड़े Amrit Snan करेंगे। इसमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा तथा श्री पंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं। इसका शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 7.00 बजे, घाट पर आगमन का समय सुबह 8.00 बजे, Amrit Snan का समय 40 मिनट, घाट से प्रस्थान का समय 8.40 बजे और शिविर में आगमन का समय सुबह 9.40 बजे होगा।

बैरागी अखाड़ों के Amrit Snan लिए भी जारी हुई समय सूची

तीन बैरागी अखाड़ों में सबसे पहले अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 9.40 बजे शिविर से चलेगा और 10.40 बजे घाट पर पहुंचेगा। 30 मिनट अमृत स्नान के बाद 11.10 पर घाट से रवाना होकर 12.10 पर शिविर पहुंच जाएगा। इसी क्रम में अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा 10.20 बजे शिविर से निकलेगा और 11.20 बजे घाट पर पहुंचेगा। 50 मिनट अमृत स्नान के बाद दोपहर 12.10 बजे घाट से रवाना होकर 1.10 बजे शिविर में वापस आ जाएगा। इसी तरह अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा 11.20 बजे शिविर से चलेगा और दोपहर में 12.20 बजे घाट पर पहुंचेगा। यहां 30 मिनट अमृत स्नान के बाद दोपहर 12.50 पर वहां से वापस चलकर दोपहर में 1.50 बजे शिविर में आ जायेगा।

उदासीन अखाड़ों के अमृत स्नान की समय सूची यह रही

उदासीन संप्रदाय से जुड़े तीनों अखाड़ों के Amrit Snan स्नान का भी क्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसमें उदासीन श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा दोपहर 12.15 बजे अपने शिविर से रवाना होकर 1.15 बजे घाट पहुंचेगा और 55 मिनट अमृत स्नान करने के बाद 2.10 पर घाट से रवाना होकर 3.10 पर शिविर में पहुंच जाएगा। इसके बाद श्री पंचायती अखाड़ा, नया उदासीन, निर्वाण की बारी है। जो दोपहर 1.20 बजे शिविर से उठेगा और 2.20 बजे घाट पर पहुंचेगा। यहां एक घंटे स्नान के बाद 3.20 बजे घाट से रवाना होकर शाम 4.20 बजे शिविर आ जायेगा। सबसे आखिर में श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा अमृत स्नान करेगा। यह अखाड़ा दोपहर में 2.40 बजे शिविर से चलेगा और 3.40 बजे घाट पर पहुंचेगा। 40 मिनट अमृत स्नान करने के बाद शाम 4.20 पर घाट से रवाना होकर 5.20 पर शिविर आ जायेगा। यह व्यवस्था मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए जारी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Prayagraj Maha Kumbh : पौष पूर्णिमा स्नान में उमड़ा आस्था और उमंग का जनसैलाब

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *