नई दिल्ली, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Maha Kumbh की भव्यता और महत्व को लेकर योगी सरकार देश-विदेश में व्यापक प्रचार अभियान में जुटी है। इसी कड़ी में सोमवार को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय “जवाहर लाल नेहरू भवन” में Foreign media के समक्ष Prayagraj Maha Kumbh की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विशेषताओं को प्रस्तुत किया गया। Prayagraj Maha Kumbh को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को धर्म, संस्कृति और आत्म-खोज के प्रतीक के रूप में बताया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने Foreign media को Prayagraj Maha Kumbh की भव्यता की जानकारी दी।

Prayagraj Maha Kumbh के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व डाला प्रकाश

विदेश मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में Foreign media के समक्ष जानकारी देते हुए बताया गया कि Prayagraj Maha Kumbh मानवता के इतिहास में सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समागमों में से एक है। Prayagraj Maha Kumbh का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में किया जा रहा है। इसकी पौराणिक जड़ें समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी हैं। इसमें अमृत कलश से चार पवित्र स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में अमृत की बूंदें गिरी थीं। महाकुम्भ का स्नान आत्मा की शुद्धि और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

Prayagraj Maha Kumbh में 15 लाख विदेशी श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

सरकार के आकलन के अनुसार, Prayagraj Maha Kumbh में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है, जिनमें करीब 15 लाख विदेशी पर्यटक भी होंगे। 2019 के कुंभ मेले में 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के लोगों को एक साथ लाकर एकता और समानता का संदेश दे रहा है।

दुनिया में आयोजित होने वाले अन्य धार्मिक आयोजनों से वृहद है Prayagraj Maha Kumbh

Foreign media के समक्ष योगी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि Prayagraj Maha Kumbh के श्रद्धालुओं की संख्या अन्य बड़े वैश्विक आयोजनों से कहीं अधिक होगी। विश्व के बड़े आयोजन जैसे रियो कार्निवल में लगभग 70 लाख, हज में 25 लाख और ओक्टोबरफेस्ट में 72 लाख लोग शामिल होते हैं। वहीं Prayagraj Maha Kumbh में 45 करोड़ लोगों का आगमन इस महाआयोजन की वृहदता और इसकी वैश्विक महत्ता को दर्शाता है।

आर्थिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा Prayagraj Maha Kumbh

अधिकारियों के अनुसार, Prayagraj Maha Kumbh भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देगा। इससे अनुमानित व्यापार ₹2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। Foreign media को बताया गया कि Prayagraj Maha Kumbh से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 1% से अधिक की वृद्धि का भी अनुमान है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं का कारोबार ₹17,310 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, जबकि होटल और यात्रा सेवाओं में ₹2,800 करोड़ का व्यापार होगा। धार्मिक सामग्री और फूलों का कारोबार क्रमशः ₹2,000 करोड़ और ₹800 करोड़ तक हो सकता है।

प्रयागराज का कायाकल्प और बुनियादी ढांचे का विकास

अधिकारियों ने Foreign media को बताया कि Prayagraj Maha Kumbh को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयागराज में व्यापक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। इसमें 14 नए फ्लाईओवर और अंडरपास, 9 स्थायी घाट, 7 नए बस स्टेशन और 12 किलोमीटर अस्थायी घाट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 37,000 पुलिसकर्मी, 14,000 होमगार्ड और 2,750 एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गये हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में 6,000 बेड, 43 अस्पताल और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 10,200 सफाईकर्मी और 1,800 गंगा सेवादूत तैनात हैं।

किन्नर अखाड़ा सहित Prayagraj Maha Kumbh में 13 अखाड़ों की भागीदारी

Foreign media को बताया गया कि Prayagraj Maha Kumbh में 13 अखाड़ों की भागीदारी हो रही है, जिनमें किन्नर अखाड़ा और महिलाओं के अखाड़े सहित दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा शामिल हैं। ये अखाड़े लिंग समानता और प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रतीक हैं। यह आयोजन जाति, धर्म और सांस्कृतिक विविधता के बीच एकता को बढ़ावा दे रहा है। Prayagraj Maha Kumbh न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक समृद्धि को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। इस दौरान Prayagraj Maha Kumbh को कवर करने वाली विदेशी मीडिया को होने वाली समस्याओं का निराकरण तथा प्रयागराज संगम तक पहुंचाने के लिए दी जाने वाली सहायताओं का भी आश्वासन दिया गया।

इन अधिकारियों ने बताया Prayagraj Maha Kumbh का महात्म्य

नई दिल्ली में Foreign media के सामने Prayagraj Maha Kumbh के महात्म्य के बारे में जानकारी देने के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी संजीव सिंह, सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, यूपी के सूचना निदेशक शिशिर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव रणधीर जायसवाल भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Prayagraj Maha Kumbh : cooking gas cylinder में ब्लास्ट से लगी आग में कई tent जलकर राख, CM Yogi भी पहुंचे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *