प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Maha Kumbh की विधिवत शुरुआत से पहले ही महाकुम्भनगर में स्थापित Central Hospital ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी संपन्न कराई गई। खास बात ये है कि महिला ने कन्या को जन्म दिया है जो महाकुम्भ में Central Hospital में जन्मीं पहली बेबी गर्ल है। Central Hospital और परिजनों की सहमित से इसका नाम Ganga रखा गया है। इस बेबी गर्ल का जन्म डॉ. गौरव दुबे के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इससे पहले रविवार को डॉक्टर दुबे की टीम ने Prayagraj Maha Kumbh में पहले बेबी बॉय की डिलीवरी कराई, जिसे कुम्भ नाम दिया गया था।
बांदा से आई है Ganga को जन्म देने वाली महिला
महाकुम्भनगर के Central Hospital में नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि Central Hospital में सोमवार को पहली कन्या ने जन्म लिया है। डॉ गौरव के साथ डॉ प्रमिला और डॉ पोंशी की टीम ने अपराह्न 12 बजकर 08 मिनट पर कन्या की सकुशल डिलीवरी संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि बांदा जिले की निवासी शिवकुमारी और राजेल Prayagraj Maha Kumbh में जन्मी कन्या को मां Ganga का आशीर्वाद मान रहे हैं। इसी वजह से कन्या का नाम भी Ganga रखा गया है। डॉक्टर गौरव दुबे के अनुसार कन्या का वजन 2.8 किलो नापा गया है। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अस्पताल में दोनों की अच्छे से देखभाल की जा रही है। इससे पहले, रविवार सायं अस्पताल में बालक का भी जन्म हुआ था जो Prayagraj Maha Kumbh में पहली डिलीवरी थी। बालक का नाम कुम्भ रखा गया है।
महाकुंभनगर के Central Hospital में रविवार को हुई थी पहली डिलीवरी
महाकुम्भनगर के Central Hospital में नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि रविवार को कौशांबी निवासी 20 वर्षीय महिला सोनम को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। Central Hospital में डॉक्टर गौरव के नेतृत्व में डॉक्टर नूपुर और डॉक्टर वर्तिका ने यह डिलीवरी संपन्न कराई थी। मां और बेटा पूरी तरह स्वस्थ हैं। रविवार को 20 वर्षीय सोनम अपने पति राजा के साथ यहां पहुंची थी। यह परिवार Prayagraj Maha Kumbh मेला क्षेत्र में काम की तलाश में आया है। सोनम को अस्पताल लाए जाने पर तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी। महिला डॉक्टरों ने परीक्षण किया और उसे भर्ती कर लिया।
Central Hospital में लेबर रूम से लेकर आईसीयू तक की व्यवस्था
Prayagraj Maha Kumbh में करोड़ों लोगों की आमद को देखते हुए योगी सरकार ने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खास प्रबंध किए हैं। मेला क्षेत्र में परेड स्थित Central Hospital में 100 बेड का अस्पताल निर्मित हो गया है और कई दिनों से क्रियाशील है। Prayagraj Maha Kumbh के Central Hospital में ओपीडी समेत सामान्य वार्ड से लेकर प्रसव केंद्र और आईसीयू की व्यवस्था की जा चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों का इलाज भी होने लगा है। इसी क्रम में अस्पताल ने अब तक दो डिलीवरी कराने में भी सफलता प्राप्त की है।
इसे भी पढ़ें : दुखद : 400 किताबों के लेखक और करोड़ों की संपत्ति से बेदखल Srinath Khandelwal ने old age home में ली अंतिम सांस