नई दिल्ली, अभिव्यक्ति न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की और Prayagraj Maha Kumbh के लिए आमंत्रित किया। सीएम योगी ने समस्त महानुभावों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुम्भ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिन्ह, कलश, Prayagraj Maha Kumbh से जुड़ा साहित्य और नव वर्ष का टेबल कैलेंडर तथा डायरी भेंट की।

Prayagraj Maha Kumbh 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे Prayagraj Maha Kumbh के लिए आमंत्रित करने के लिए दिल्ली में थे। उन्होंने सबसे पहले मिजोरम के राज्यपाल जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह से यूपी सदन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी उनके सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें Prayagraj Maha Kumbh में आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने न्योते के साथ प्रतीक चिह्न भी अतिथियों को दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशिष्ट अतिथियों से शिष्टाचार भेंट के साथ ही Prayagraj Maha Kumbh से संबंधित उपहार भी भेंट किए। इनमें Prayagraj Maha Kumbh के लोगो वाला प्रतीक चिन्ह, Prayagraj Maha Kumbh की पहचान का प्रतीक कलश, महाकुम्भ संबंधी साहित्य समेत नव वर्ष का टेबल कैलेंडर और डायरी भेंट की। सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर सभी विशिष्टजनों से भेंट की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार भी जताया।
मंत्री गण भी अलग-अलग राज्यों में दे रहे Prayagraj Maha Kumbh का न्योता
Prayagraj Maha Kumbh के शुभारंभ को अब महज 15 दिन का ही समय रह गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप योगी सरकार के मंत्रीगण विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के विशिष्ट और आमजनों को Prayagraj Maha Kumbh के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी भी दिल्ली में विशिष्ट लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे।