प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि Prayagraj Maha Kumbh विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। Prayagraj Maha Kumbh में कल्पवासी हों, स्नानार्थी हों या पर्यटक, सबकी सुरक्षा-सुविधा का ध्यान रखें। पुलिस का व्यवहार हो सहयोगात्मक रहे। प्रयागराज में चल रहे सभी टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जाए। यूपी पुलिस को इंटेलिजेंस को और बेहतर करने तथा भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संवाद-समन्वय बनाये रखने के निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के समय में Prayagraj के आस-पास माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है, यह सुनिश्चित किया जाए कि Maha Kumbh से पहले उनके गुर्गों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई तेज की जाए। मुख्यमंत्री ने गंगा का पूजन करके आरती के साथ ही दुग्धाभिषेक किया।

सुरक्षित महाकुंभ की परिकल्पना साकार हो
Prayagraj Maha Kumbh की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सुरक्षित महाकुम्भ’ की परिकल्पना की है। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जिन 20 हजार पुलिसकार्मिकों की तैनाती हुई है, उन सभी का प्रशिक्षण जरूर करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने Prayagraj Maha Kumbh में फायर सेफ्टी, घाट सुरक्षा, चिकित्सा सहायता आदि के संबंध में किये जा रहे व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के भी निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत एंटी ड्रोन सिस्टम की उपलब्धता भी की जाए। Prayagraj नगर में जाम के समाधान के लिए पुख्ता कार्ययोजना तैयार करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मेला क्षेत्र में निराश्रित पशुओं का आवागमन न हो।

Prayagraj Maha Kumbh में पांच जनवरी तक पूरे हों सारे कार्य
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में Prayagraj Maha Kumbh की ओर आने वाले सभी मार्गों के नवनिर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों के लिए पांच जनवरी अंतिम तारीख तय की है। उन्होंने कहा है कि Maha Kumbh में सर्वाधिक श्रद्धालु सड़क मार्ग से होकर आएंगे। अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ और मीरजापुर की ओर से बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होगा, इसलिए शीर्ष प्राथमिकता के साथ Prayagraj आने वाले सभी मार्गों के नवनिर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों को पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि इन मार्गों पर यदि कहीं भी अतिक्रमण किया गया हो, तो कठोरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उसे हटाया जाए।
पीने का पानी पहुंचाने को 30 तक बिछाएं पेयजल लाइनें
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संतोषजनक है कि सेतु निगम के 14 में से 12 सेतुओं का कार्य पूर्ण हो गया है, शेष दो का कार्य 05 जनवरी तक अवश्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि संगम नोज पर ड्रेजिंग के कार्य में और तेजी की अपेक्षा है। 30 दिसंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में जल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य को प्रत्येक दशा में 30 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। हर सेक्टर में शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों की मरम्मत, डिवाइडर की साज-सज्जा का कार्य इसी माह के अंत तक पूरा कर लें। अब तक 22 पांटून पुल क्रियाशील हो गए हैं, शेष को भी एक सप्ताह में तैयार करा लिया जाए। मुख्यमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे के साथ ही प्रयागराज नगर में सूबेदारगंज सेतु पर एक तरफ से आवागमन भी प्रारंभ हो गया। पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री का काफिला सिविल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया। तय समय-सीमा के अनुसार, पुल की एक लेन को 31 दिसंबर और दूसरी लेन को मकर संक्रांति से पहले पूरा किया जाना था, लेकिन, यह काम एक सप्ताह पहले ही पूरा कर दिया गया। सुबेदारगंज पुल के निर्माण में 350 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
अखाड़ों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आइसीसीसी सभागार में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अखाड़ों, धार्मिक संस्थाओं और साधु-संतों को भूमि आवंटन की अद्यतन स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मेलाधिकारी ने बताया कि सभी अखाड़ों को भूमि आवंटित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमानुसार सभी को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभिन्न राज्यों की ओर से Prayagraj Maha Kumbh में अपने शिविर स्थापित करने के अनुरोध मिल रहे हैं, इस संबंध में यथोचित निर्णय तत्काल हो जाए। नई संस्थाओं को आवंटन करने से पूर्व उनका सत्यापन भी कराया जाए।
Prayagraj Maha Kumbh में स्वच्छता को प्रेरित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Prayagraj Maha Kumbh स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा का मानक भी होगा। बैठक में ‘स्वच्छ महाकुम्भ’ की अवधारणा पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को प्रयागराज की स्वच्छता के लिए आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि महाकुम्भ को देखते हुए 7000 से अधिक बसें लगाई जाएंगी। यहां डेढ़ लाख से अधिक शौचालय स्थापित किए जाएंगे। स्वच्छता पर जोर देते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि 10 हजार कर्मचारियों की तैनाती कर यहां की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए।
इसे भी पढ़ें : Congress ने Vidhan Bhavan घेरने का किया प्रयास, कार्यकर्ता की मौत, हिरासत में लिए गए वरिष्ठ नेता
