नयी दिल्ली। स्वतंत्र थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में भारत में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली नहीं मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर रहा। इसके साथ ही बिहार का बेगूसराय दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा तीसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट के अनुसार सबसे प्रदूषित शहरों की रिपोर्ट में दिल्ली का नंबर आठवां रहा, जबकि कुछ समय पहले तक दिल्ली के प्रदूषण के स्तर को लेकर देश भर में जमकर हल्ला मचा था।

227 शहरों का किया गया अध्ययन

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने यह अध्ययन 227 शहरों में किया है। आंकड़ों से पता चला कि 85 एनसीएपी शहरों में से 78 में पीएम10 का स्तर एनएएक्यूएस (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से अधिक रहा।

रिपोर्ट के अनुसार बर्नीहाट में उच्चतम वार्षिक औसत पीएम10 सांद्रता 301 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की, जबकि असम के सिलचर ने 29 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर सबसे कम पीएम10 स्तर दर्ज किया गया। बिहार के बेगुसराय में औसत वार्षिक पीएम 10 स्तर 265 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में 228 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर ने सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरा स्थान हासिल किया। इस सूची में दिल्ली, जो सर्दियों के दौरान लगातार उच्च वायु प्रदूषण स्तर के लिए जाना जाता है, वो आठवें सबसे प्रदूषित शहर के स्थान पर है। शीर्ष 50 प्रदूषित शहरों में 18 बिहार के, आठ हरियाणा के और आठ राजस्थान के शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *