मुरादाबाद। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर शुभ मुहूर्त देखकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह बार-बार घड़ी में समय देखते रहे और शुभ मुहूर्त शुरू होने पर ही अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल और नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लग गया। भाजपा नेता कंपनी बाग से पैदल जुलूस की शक्ल में चले, लेकिन निर्वाचन आयोग के नियमों का हवाला देकर कमिश्नरी पर सभी को रोक दिया गया। सर्वेश सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, समेत तमाम नेता शामिल रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व विधायक राजेश चुन्नू समेत तमाम भाजपा नेता प्रत्याशी के जुलूस में कंपनी बाग पहुंचे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *