मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शुक्रवार को मुरादाबाद लोकसभा समेत प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान होगा। मुरादाबाद के अलावा प्रदेश की रामपुर, नगीना, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और पीलीभीत लोकसभा सीटों के लिए भी शुक्रवार को मतदान होगा। मुरादाबाद लोकसभा की पांच विधानसभा क्षेत्र के 20.56 लाख से ज्यादा मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा के सर्वेश सिंह, सपा की रुचि वीरा और बसपा के मोहम्मद इरफान सैफी समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमुख दलों समेत क्षेत्रीय दल और निर्दलीय प्रत्याशियों को सांसद चुनने के लिए मतदाता ईवीएम का बजटन दबाएंगे। एक विकल्प नोटा का भी होगा। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 2056514 मतदाता हैं। इनमें 1092002 पुरुष और 964425 महिलाएं व 87 थर्ड जेंडर मतदाता पांच विधानसभा क्षेत्र में हैं। मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद ग्रामीण, कांठ, ठाकुरद्वारा चार विधानसभा क्षेत्र मुरादाबाद जिले के हैं। एक विधानसभा क्षेत्र बिजनौर जिले का बढ़ापुर भी इसी लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। पिछली बार से करीब दो लाख मतदाता ज्यादा हैं इस बार जो अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुल 2133 बूथों पर मतदाता वोट डालेंगे। इन सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम जिला प्रशासन ने मुकम्मल किए हैं। लगातार टीमें भ्रमण करेंगी जो पल पल की सूचना उच्च अफसरों को देंगे।

मुरादाबाद लोकसभा 2024 क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
बढ़ापुर 192781 167120 14 359915
कांठ 207876 183240 12 391128
ठाकुरद्वारा 201050 176272 1 377323
मुरादाबाद ग्रामीण 206586 184773 12 391371
मुरादाबाद नगर 283709 253020 48 536777
कुल मतदाता 1092002 964425 87 2056514

मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से ये हैं प्रत्याशी
मोहम्मद इरफान सैफी (बसपा)
रुचि वीरा (सपा)
कुंवर सर्वेश सिंह (भाजपा)
अजय यादव (अपना हक पार्टी)
ओंकार सिंह (भारतीय बहुजन समता पार्टी)
गंगाराम शर्मा (राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी)
शकील अहमद (समता पार्टी)
हरकिशोर सिंह (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट))
अमरजीत सिंह (निर्दलीय)
मोहम्मद जमशेद (निर्दलीय)
मुशर्रत हुसैन (निर्दलीय)
साधना सिंह (निर्दलीय)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *