sukhdev singh gogamedhi`s murder: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी की हत्या के बाद यूपी में भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। मुरादाबाद में भी बुधवार को विभिन्न संगठनों ने हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन्हीं प्रदर्शनों में शामिल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री विकास चौहान का भड़काऊ बयान भी सामने आया है। संगठन मंत्री विकास चौहान ने ऐलान किया कि हत्यारों का सिर कलम करने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देंगे। साथ चेतावनी दी की जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा तब तक नए मुख्यमंत्री शपथ नहीं ले सकेंगे।

Gogamedhi के हत्यारों का इन्काउंटर करे पुलिस
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी की हत्या के खिलाफ बुधवार को मुरादाबाद में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री विकास चौहान भी शामिल होकर कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान मीडियो से बातचीत करते हुए विकास चौहान ने कहा कि सरकार तत्काल हत्यारोपियों का एनकाउंटर करें। इसमें गोल्डी बराड, लारेंस विश्नोई और रोहित गोदारा का नाम आ रहा है।
सरकार को नहीं लेने देंगे शपथ
कहा कि में ऐलान करता हूं कि जो हत्यारों का सिर कलम करके लाएगा उसे दो लाख रुपये का इनाम देंगे। साथ ही कहा कि जब तक सरकार अपने हिसाब से आरोपियों का एनकाउंटर कर दे। यदि सरकार एनकाउंटर नहीं कर पाती है तो हमारा समाज अपने हिसाब से देखेगा। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, नई सरकार को शपथ नहीं लेने देंगे।
