हरिद्वार, अभिव्यक्ति न्यूज। आज का Panchang बताता है कि ग्रहों और नक्षत्रों की क्या स्थिति है। इन ग्रहों और नक्षत्रों का आपकी राशि पर पड़ने वाला प्रभाव horoscope बताता है। horoscope आपकी राशि के आधार पर यह संभावनाएं प्रकट करता है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आपके जीवन में आने वाली संभावित चुनौतियों और अवसरों की ओर इशारा भर करता है। अपना आज का horoscope पढ़ना, अपने दिन की शुरुआत करने का एक मज़ेदार और हल्की-फुल्की जानकारी से भरा तरीका हो सकता है, जो आप के लिए कुछ मार्गदर्शन प्रदान करता है। इन जानकारियों के जरिये आप अपने दिन को ज्यादा परिणाममूलक बना सकते हैं। अभिव्यक्ति न्यूज श्रेष्ठ ज्योतिषियों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर horoscope के माध्यम से सिर्फ संभावनाएं व्यक्त करता है, आपके जीवन में ऐसा ही घटित होगा, ऐसा बिल्कुल दावा नहीं करता है।
आज का पंचांग
दिनांक – – 25 फरवरी 2025 ईस्वी
दिन – – मंगलवार
🌘 तिथि — द्वादशी (12:47 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी)
🪐 नक्षत्र — उत्तराषाढ़ (18:31 बजे तक तत्पश्चात श्रवण)
पक्ष – – कृष्ण
मास – – फाल्गुन
ऋतु – – वसंत
सूर्य – – उत्तरायण
🌞 सूर्योदय — प्रातः 6:50 बजे दिल्ली में
🌞 सूर्यास्त — शाम 18:18 बजे
🌘 चन्द्रोदय — 29:43 बजे
🌘 चन्द्रास्त — 15:26 बजे
सृष्टि संवत् – – 1,96,08,53,125
कलयुगाब्द – – 5125
विक्रम संवत् – – 2081
शक संवत् – – 1946
आज का राशिफल, राशियों के अनुसार
हरिद्वार के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 25 फरवरी 2025 तदनुसार मंगलवार का दिन कई जातकों के जीवन में नयापन और सुधार का अवसर लेकर आ सकता है। आज ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव ला सकती है। कुछ जातकों को परिवार और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि आज का राशिफल जातकों को उनकी राशि के अनुसार दिशा दिखाएगा, जिससे वह अपने दिन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए आज का दिन क्या-क्या फायदे लेकर आ रहा है और किन उपायों के अपनाकर जातक अपना दिन लाभकारी बना सकते हैं।
मेष (ARIES) : मेष राशि वाले जातक आज अपने दोस्तों के साथ आनंद से समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनपेक्षित उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सामान्य दिन रहेगा। आप अधिक समय घर में रहकर परिवार के साथ बिताना चाहेंगे। आर्थिक मामलों में विशेष लाभ नहीं होगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य दिन रहेगा। अचानक खर्चे या यात्रा की संभावना है। मानसिक तनाव और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। पैसे या मूल्यवान वस्तुएं खोने से बचें। अन्य लोगों से व्यवहार करते समय भी सतर्क रहें।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ या मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे। बच्चों के संबंध में शुभ समाचार सुनेंगे।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि वाले जातकों के आज व्यापार या नौकरी से संबंधित प्रयास सफल होंगे। विदेश यात्रा या नौकरी में परिवर्तन के प्रयास भी सफल होंगे। स्थिर संपत्ति संबंधी मामलों में, वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए अनुकूल दिन है। आपकी प्रतिभा की पहचान होगी।
सिंह (LEO) : सिंह राशि वाले जातक आज दूर से आए मित्रों या बचपन के दोस्तों से मिलेंगे। विदेश यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यभार के कारण थकान हो सकती है। अनपेक्षित खर्चे होंगे। आध्यात्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के कार्यों में आज अनपेक्षित बाधाएं आएंगी। यात्रा स्थगित हो सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। बोलचाल में सावधानी आवश्यक है। गलतफहमियों के कारण रिश्तेदारों से विवाद हो सकते हैं। यात्रा में सतर्क रहें। नए व्यापार और वित्तीय लेन-देन के लिए अनुकूल दिन नहीं है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे दोस्तों से मुलाकात, रिश्तेदारों के साथ समय बिताना, वैवाहिक सुख, स्वादिष्ट भोजन, नए कपड़े, वाहन सुख, भ्रमण यात्रा, धन लाभ और खुशी मिलेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातक आज अपने घर, व्यक्तिगत स्वच्छता और निजी जीवन के मामलों पर ध्यान दें। सबसे महत्वपूर्ण, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान में की गई लापरवाही आपको बीमार बना सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों का मन आज किसी भी कार्य में अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़ा विचलित रहेगा, लेकिन आप अपने मन को बदलने की कोशिश करेंगे। आपके मित्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे जिससे आप और भी निराश हो सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि वाले जातकों को आज पेट में कुछ परेशानी, छाती में असुविधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी सी गिरावट भी चिंता का कारण बन सकती है। इसके अलावा, इस समय परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है।
कुंभ (AQUARIUS) : कुंभ राशि वाले जातक आज किसी भी विषय पर सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें, जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। इस समय महिला रिश्तेदार और दोस्त आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मीन (PISCES) : मीन राशि वाले जातक आज दूसरों से व्यवहार करते समय अधिक सतर्क रहें। अनावश्यक झगड़े होने की संभावना है, क्योंकि आप सामान्य से अधिक जल्दी तर्क में भाग ले सकते हैं। असहिष्णुता या तनावपूर्ण मानसिकता पर ध्यान दें, क्योंकि इसका आपके प्रतिष्ठा पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : Uttarakhand : कैंसर से जंग हारे IPS Kewal Khurana पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक
