प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। दुनिया के जाने-माने भारतीय उद्योगपति Gautam Adani परिवार के साथ मंगलवार को Prayagraj Maha Kumbh में संगम के पुण्य दर्शन के लिए पहुंचे। उद्योगपति Gautam Adani के साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीति अदाणी, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी Prayagraj Maha Kumbh कुंभ में मौजूद रहे। इस दौरान Gautam Adani परिवार में इस्कॉन के शिविर में पहुंच कर प्रसाद सेवा की और प्रसाद ग्रहण किया और बड़े हनुमान के मंदिर पहुंच कर दर्शन करके आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने बेटे जीत अदाणी की शादी की तारीख की भी घोषणा की।

Gautam Adani ने सपरिवार इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के किए दर्शन

Prayagraj Maha Kumbh में आए Gautam Adani सपरिवार सुबह तकरीबन 12:30 बजे इस्कॉन के शिविर में में पहुंचे। यहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया। Gautam Adani परिवार तकरीबन दोपहर दो बजे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचा और विधिवत पूजा-अर्चना की करके आशीर्वाद लिया।

संगम दर्शन करके अभिभूत नजर आया Gautam Adani परिवार

Gautam Adani परिवार नाव से संगम स्थल पहुंचा जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। Gautam Adani ने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! Prayagraj Maha Kumbh में आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। Prayagraj Maha Kumbh की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।“

Gautam Adani ने पीएम मोदी और सीएम योगी का जताया आभार

Gautam Adani ने Prayagraj Maha Kumbh के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने Prayagraj Maha Kumbh प्रशासन एवं पुलिस की खुले दिल से प्रशंसा की। Gautam Adani इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि Gautam Adani ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आऱती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है।

Gautam Adani ने बेटे जीत की शादी की घोषणा की

Prayagraj Maha Kumbh में Gautam Adani ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के विवाह की तिथि की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी सात फरवरी को होगी। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अदाणी की शादी पर सेलेब्रिटीज़ का महाकुंभ होगा? इस पर Gautam Adani ने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Prayagraj Maha Kumbh : cabinet के साथ त्रिवेणी संगम में आज डुबकी लगाएंगे CM Yogi Adityanath

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *