लखनऊ। भारतीय वायु सेना ने देश भर के सैन्य हवाई अड्डों के जरिए अब तक सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस युद्धाभ्यास के दायरे में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे भी है। यूपीडा ने इस एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा 12 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है। विकल्प के तौर पर सर्विस रोड से वाहन गुजर सकेंगे।

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना के गगन शक्ति के अंतर्गत अभ्यास के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे एयरस्ट्रिप का उपयोग किया जाएगा इसलिए 2 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल को दोपहर बारह बजे तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का एयरस्ट्रिप वाले क्षेत्र में यातायात सर्विस रोड से होगा।
यहां उन्नाव के पास बनी एयरस्ट्रिप पर लड़ाकू विमान अभ्यास करने के लिए टेक आफ और लैंडिंग कर सकते हैं। इस अभियान को वायु सेना गगन शक्ति नाम दिया है। इसमें देश के सभी वायु सेना स्टेशन की भागीदारी होगी। इसमें वायु सेना के लड़ाकू विमान तेजस, राफेल, सुखोई 30, जगुआर हिस्सा लेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *