नई दिल्ली, अभिव्यक्ति न्यूज। Delhi Assembly Election Results के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रारंभिक रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। सुबह 9.30 बजे तक की ताजा स्थिति के अनुसार भाजपा ने 36 सीटों पर बढ़त बना ली थी, जबकि आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही थी। कांग्रेस का केवल एक प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे। अब तक 70 विधानसभा सीटों में 66 के रुझान मिल चुके थे। आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और मुख्यमंत्री आतिशी शुरुआती रुझानों में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे थे।
केजरीवाल, सिसौदिया और आतिशी चल रहीं पीछे
Delhi Assembly Election Results के लिए मतगणना में शुरुआती रुझानों में जो सबसे चौकाने वाला तथ्य था कि दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसौदिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों भाजपा के उम्मीदवारों से पीछे चल रहे थे। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित से आगे चल रहे हैं। इस बीच, दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कालकाजी विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रही हैं, जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी आगे हैं। जंगपुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा भी पीछे चल रहे हैं। ओखला से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे थे।

आम आदमी पार्टी को नकार रहे हैं लोग : रमेश बिधूड़ी
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के प्रारंभिक रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी के पीछे चलने का कारण उनका 10 साल का एंटी इनकंबेंसी है। उन्होंने शुरू से अंत तक झूठ बोला, उन्होंने कुछ नहीं किया। लोग इन सब से तंग आ चुके हैं। दिल्ली के लोगों ने उन्हें दो मौके दिए, लेकिन अब वे बेनकाब हो चुके हैं। लोग कब तक उनके झूठ को बर्दाश्त करेंगे। अब लोग उन्हें नकार रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Prayagraj Mahakumbh : शार्ट सर्किट से ISKCON क्षेत्र में लगी आग, 22 शिविर जलकर राख