पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति ने एक देश, एक चुनाव (one nation, one election) ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंप दी है। समिति ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन करते हुए इस पर अमल के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।
राष्ट्रपति मुर्मु को one nation, one election को लेकर रामनाथ कोविंद समिति की पेश की गई रिपोर्ट के खास-खास सुझाव इस प्रकार हैं-
1. पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।
2. दूसरे चरण में 100 दिनों के अंदर स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की तैयारी की जाए।
3. त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति में शेष पांच साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।
4. पहले एक साथ चुनाव के लिए सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव तक की अवधि के लिए बढ़ाया जाए।
5. समिति ने अपनी रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की अग्रिम योजना की सिफारिश की है।
6. चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से सिंगल मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करेगा।
7. एक साथ मतदान से पारदर्शिता, समावेशिता, सहजता और मतदाताओं का विश्वास बढ़ेगा, सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव गहरी होगी।
8. एक साथ चुनाव ‘इंडिया, दैट इज भारत’ की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद कर सकते हैं
