देहरादून। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पंजीकरण को लेकर रविवार को पोर्टल खोल दिया है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होते ही पर्यटन विभाग ने अपनी पंजीकरण की वेबसाइट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। श्रद्धालु चारों धामों समेत श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए श्रद्धालु पंजीकरण करा सकेंगे।

यात्रा पंजीकरण को लेकर वेबसाइट में कोई दिक्कत न आए, हैंग होने और वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए वेबसाइट को लगातार अपडेट भी किया गया। श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु मोबाइल ऐप और व्हाट्सअप नंबर से भी पंजीकरण करा सकेंगे।

पिछले साल पहुंचे थे 54.82 लाख श्रद्धालु
चार धाम यात्रा में पिछले साल 2023 में कुल 54.82 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। सबसे अधिक 19.28 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे थे। बदरीनाथ धाम में 17.46 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। गंगोत्री धाम में 8.98 लाख, यमुनोत्री 7.31 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। श्री हेमकुंड साहिब में 1.77 लाख श्रद्धालु ने दर्शन किए।

धामों के खुलने की तारीख
श्री केदारनाथ धाम — 10 मई
श्री बदरीनाथ धाम — 12 मई
श्री गंगोत्री धाम — 10 मई
श्री यमुनोत्री धाम — 10 मई
श्री हेमकुंड साहिब धाम — 25 मई

तैयारियां पूरी : कुर्वे

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। अब श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *