अयोध्या, अभिव्यक्ति न्यूज। रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव बेहद खास होगा। भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने के बाद 30 अक्तूबर को पहला दीपोत्सव मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रामलला की पहली दिवाली खास मनाने के लिए रामनगरी में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में रिकॉर्ड 28 लाख दीये जलाने की तैयारियां राम पैड़ी पर पूरी हो चुकी हैं। राम मंदिर परिसर में एल एंड टी और टाटा ग्रुप के कर्मचारियों के साथ-साथ सोनपुर ग्रुप के लोग वालंटियर के तौर पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शमिल होंगे। राम कथा पार्क में झाकियों के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

एक लाख गाय के गोबर के दीयों से जगमग होगा राम मंदिर परिसर

भव्य राम मंदिर परिसर 30 अक्टूबर को 1 लाख टिमटिमाते दीयों से जगमग होगा। गाय के गोबर से तैयार कराए गए दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दिवाली के अवसर पर राम लला के लिए विशेष परिधान तैयार कराया गया है और विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा सरयू नदी के राम पैड़ी समेत 55 घाटों पर 30 हजार स्वयंसेवकों की तरफ से 28 लाख और 500 सौ दिये भी बिछाए गए हैं। दीपोत्सव में इन्हें भी जलाकर सातवां रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गई है।

रामायण के प्रसंगों पर तैयार झांकिया निकाली गईं

दीपोत्सव के अवसर पर दिन में सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक दिन में 18 झाकियां निकली गईं। इनमें 11 सूचना विभाग की ओर से और सात पर्यटन विभाग की ओर से तैयार कराई गई हैं। इन झाकियों को रामायण के अलग-अलग प्रसंगों पर तैयार किया गया है। अलग-अलग राज्यों के 200 से अधिक कलाकार झांकियों में अपना अभिनय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे के बाद तक भी जारी रहा। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य अतिथियों का दोपहर बाद तीन बजे तक राम कथा पार्क में आगमन होगा।

भगवान राम, माता सीता लक्ष्मण और हनुमान जी का राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्वागत करेंगे

भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी पुष्पक विमान से राम कथा पार्क में आएंगे। हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भगवान राम का राम नगरी में स्वागत स्वागत करेंगे और राम कथा पार्क में भगवान राम के रथ को खींचेंगे। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इसी दौरान अयोध्या में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ अन्य योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।

मां सरयू का दुग्ध से अभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 6:15 बजे रामकथा पार्क से सरयू घाट पहुंचेंगे और मां सरयू का दूध से अभिषेक करेंगे। इसके बाद मां सरयू की महाआरती में शामिल होंगे। इस दौरान यहां पर लगभग लगभग 11 सौ लोग उपस्थित रहेंगे। राम की पैड़ी सहित सरयू के 55 घाटों पर 30 हजार स्वयंसेवकों की तरफ से 28 लाख और 500 सौ दीये बिछाए गए हैं। इन दीयों को प्रज्ज्वलित करके विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारी है। राम की पैड़ी पर लेजर एंड साउंड शो का भी अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *