रामपुर।
रामपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात लगभग दस बजे मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरते ही हड़कंप मच गया। रेलवे और जीआरपी के अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। रेलवे के कैरिज एंड वैगन, ऑपरेटिंग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मालगाड़ी के क्रासओवर पर डीरेल होने के कारण रुद्रपुर और लखनऊ रूट दोनों ही बाधित हो गए। इसके चलते कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया और कुछ को बदले रूट से निकाला जा रहा है।

रामपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। इसके चलते रेल यातायात थम गया।

रोजा की ओर से रुद्रपुर की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन रविवार की रात करीब दस बजे रामपुर यार्ड से निकलते डीरेल हो गए। डीरेल वैगन रेलवे ट्रैक पर करीब पांच सौ मीटर से अधिक तक घिसटते हुए चले गए। इस बीच लोको पायलट ने ब्रेक लगाए और मालगाड़ी को रोक दिया। गार्ड ने मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना रामपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी।

कई ट्रेनें थमीं, कुछ को बदले रूट से चलाया
रामपुर रेलवे जंक्शन के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों और मुरादाबाद जंक्शन पर रोक दिया गया। इसके अलावा कई ट्रेनें रूट डायवर्ट कर वाया चन्दौसी निकाली गई।

रामपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात में मालगाड़ी के दो वैगन डीरेल होने से कई ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्री परेशान रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *