मुरादाबाद, अभिव्यक्ति न्यूज ब्यूरो। एसडीएम ठाकुरद्वारा मनी अरोड़ा का स्टेनो सचिन शर्मा शनिवार को अपने ही कार्यालय में घूस में 50 हजार रुपये लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया। स्टेनो की गिरफ्तारी करने वाली बरेली विजीलेंस की टीम का दावा है कि आरोपी सचिन शर्मा ने शिकायतकर्ता से घूस में लिए गए 50 हजार रुपये अपनी टेबल के नीचे गिन रहा था। उसी दौरान टीम ने छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया। घूस में लिए गए केमिकल लगे रुपये भी उससे बरामद हो गए हैं।

विजीलेंस टीम एक सप्ताह से बिछाए थी जाल

बरेली विजीलेंस टीम का कहना है कि एसडीएम ठाकुरद्वारा के स्टेनो ने कार्य करने के एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत एसपी विजीलेंस से की गई। एसपी विजीलेंस के निर्देश पर टीम गठित करके एसडीएम के स्टेनो को गिरफ्तार करने की रणनीति तैयार की गई। टीम लगातार एक सप्ताह से स्टेनो की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाए हुए थी। स्टेनो सचिन शर्मा ने शनिवार को दिन में शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए अपने ही कार्यालय में बुला लिया। आरोपी ने घूस के रुपये लेकर वहीं टेबल के नीचे गिनने लगा। जाल बिछाए बैठी टीम ने मौका पाकर सचिन को मौके पर ही दबोच लिया।

एसडीएम ठाकुरद्वारा ने विजीलेंस कार्रवाई पर जताई हैरानी

विजीलेंस टीम ने आरोपी स्टेनो सचिन शर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के बाद तहसील कार्यालय से बाहर खड़ी अपनी कार में बैठाया और लेकर चली गईं। घूसखोर स्टेनो के खिलाफ विजीलेंस टीम की ओर से भगतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सूचना मिली है। स्टेनो के घूस लेते हुए गिरफ्तार होने की खबर फैलते ही एसडीएम कार्यालय और तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसडीएम मणि अरोड़ा का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। उन्होंने रिश्वत लेने की घटना पर हैरानी जताई है। हालांकि घूस लेने के आरोप में स्टेनो की गिरफ्तारी के एसडीएम ठाकुरद्वारा की कार्रप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : Monkey Pox : यूपी के बॉर्डर वाले जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *