लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के मंगल अवसर पर सभी जिलों के मंदिरों में 24 घंटे श्रीरामचरिमानस का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दिन और समय भी तय करते हुए कहा है कि पांच अप्रैल को दोपहर से प्रारंभ अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे ठीक उसी समय होगी, जब श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला का भगवान सूर्य तिलक कर रहे होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश भर के मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई हैं। इसे लेकर लोगों में भी हर्षोल्लास का माहौल है।

देवी मंदिरों में जूट मैटिंग, पेयजल और छाजन के हों पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्र और श्रीरामनवमी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि देवीपाटन मंदिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मंदिर सहारनपुर, विंध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। सूर्य तिलक का दर्शन करने के लिए अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग कराई जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। छाजन की भी व्यवस्था कराई जाए।

निर्बाध होगी बिजली आपूर्ति, चलेगा स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्र के दिनों में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। योगी ने नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को नगरों और गांवों में मंदिरों तथा देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं।

मंदिरों के आसपास न हों अंडा, मांस-मछली की दुकानें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत दी है कि मंदिरों के आसपास अंडा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध स्लाटरिंग न हो। राम नवमी के दिन विशेष प्रतिबंध लागू होगा। इस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Uttarakhand के मुख्य सचिव बने सीनियर IAS आनंद वर्धन, शासन से आदेश जारी हुआ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *