लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार रिटायर्ड आईएएस अफसर अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल चौथी बार बढ़ा दिया गया है। वह आगे एक साल तक मुख्यमंत्री के सलाहकार बने रहेंगे। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अवनीश अवस्थी 28 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बने रहेंगे।

अवनीश अवस्थी को चौथी बार मिला सेवा विस्तार
रिटायर्ड आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से चौथी बार सेवा विस्तार किया गया है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अवनीश अवस्थी के पास गृह के साथ-साथ सूचना विभाग की भी जिम्मेदारी रह चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी अधिकारियों में अवनीश अवस्थी का नाम शामिल है। वह सरकार में सबसे ताकतवर आईएएस अधिकारियों में शामिल रहे हैं।
अस्थायी रूप से सृजित किया गया था सलाहकार का पद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों में सहयोग देने के लिए सलाहकार का पद अस्थायी रूप से सृजित किया गया था। आईआईटी कानपुर से बीटेक अवनीश कुमार अवस्थी 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वह 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में अवनीश कुमार अवस्थी शुमार थे। इसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था।
इसे भी पढ़ें : Health Tips : एक चुकंदर रोज खाने से दिल होगा मजबूत और ब्लड प्रेशर भी रहेगा नियंत्रित
