आगरा, अभिव्यक्ति न्यूज। आगरा निवासी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात मानव शर्मा ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटकर कर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले मानव ने 6.57 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘प्लीज मर्दों की सोचो, बेचारे बहुत अकेले हैं…’। इसके बाद उन्होंने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मानव के मोबाइल से मिला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मानव शर्मा ने वीडियो में आसुओं के बीच बयां की अपनी पीड़ा
आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे और मुंबई में उनकी पोस्टिंग थी। मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को निकिता से हुई थी। एक साल में ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते इतने खराब हुए कि मानव को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। मानव के पिता रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर नरेंद्र शर्मा का आरोप है कि निकता ने मानव को बहुत प्रताड़ित करती थी। निकता से अलग होने की बात करने पर वह उसके परिवार वालों को फंसा देने की धमकी देती थी। इस बीच 23 फरवरी 2025 को मुंबई से पत्नी के साथ मानव आगरा आया था। मानव ने 24 फरवरी को पत्नी को मायके छोड़ा और उसने घर पहुंच कर कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी।

मानव ने वीडियो में कहा – द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने जान देने से पहले गले में फांसी का फंदा डालकर 6.57 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में मानव आंसुओं के बीच रुंधे गले से अपनी पत्नी निकता पर तमाम आरोप लगाते दिख रहे हैं। वह पत्नी से मिले उस दर्द को बयां करते वीडियो में दिख रहे हैं, जो वह शादी के बाद से झेलते आ रहे थे। मानव ने सबसे पहले द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन का जिक्र किया। सिस्टम से अपील करते हुए कहा प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। रोते हुए कहा कि कानून में युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है, नहीं तो कोई बचेगा ही नहीं, जिस पर इल्जाम लगा सको।
मानव ने पत्नी के चरित्र पर भी उंगली उठाई
मानव शर्मा ने वीडियो में अपनी पत्नी निकिता के चरित्र पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। वीडियो में मानव कहते हुए दिख रहे हैं कि वह मुंबई में अपने दोस्तों के साथ रहती थी। भावुक हुए मानव ने कहा कि ‘मैं अपना बता देता हूं…सबका सेम है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।’
मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा …
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने वीडियों के अंत में कहा – ‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, मुझे जाने दो। मैं कल्पना कर रहा हूं, कैसे मरते हैं। मैंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद मानव ने अपनी कटी हुई कलाई दिखाई। इसके बाद मानव ने कहा कि चलो ठीक है, प्लीज आउट, कोई फर्क नहीं पड़ता है, तुम्हारा लॉ आर्डर…तुम्हारा लॉ आर्डर। जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है, मेरे मां-बाप को बिल्कुल टच मत करना।
निकिता बोली, उसकी बातें सुन ली हैं, अब मेरी भी सुन लीजिए
उधर, मानव का वीडियो सामने आने के बाद उसकी पत्नी निकिता ने कहा कि आप लोगों ने उसकी बातें सुन ली हैं, अब मेरी भी सुन लीजिए। मेरे पर जो आरोप लगाए हैं वह मेरा पास्ट था। मानव पहले भी सुसाइड के लिए अटेंप्ट कर चुका है, तब मैंने ही बचाया था। हम लोग खुशी-खुशी आगरा वापस आए थे और वह मुझे मेरे मम्मी-पापा के पास छोड़कर गया था। इसके बाद उसने घर पहुंच कर अपनी जान दे दी। जब वह फांसी का फंदा लगाने की कोशिश कर रहा था, उस समय भी मैंने उसकी बहन को फोन करके बताया था। इस दौरन आगरा पुलिस ने कहा कि पूरे तथ्यों के साथ मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे, 15 को बचाया, सीएम ने राहत कार्य के दिए निर्देश
