प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Mahakumbh के सेक्टर नौ के गंगेश्वर मार्ग पर स्थित आचार्य शिविर में Uttarakhand के CM Dhami को रविवार को सम्मानित किया गया। Prayagraj Mahakumbh के आचार्य शिविर में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में Uttarakhand के CM Dhami ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी संतों ने Uttarakhand राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर CM Dhami का अभिनंदन किया। संतों ने पुष्पमाला के साथ CM Dhami को सम्मानित भी किया गया।

सीएम धामी बोले, त्रिवेणी में संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संतो को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाना है। मेरा जो सम्मान संतों ने किया है, वो उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है।

विधानसभा चुनाव से पहले किया गया वायदा निभाया : सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प रखा था। उन्होंने कहा जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार बनने के बाद सबसे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की राज्य सरकार ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किया।

समान नागरिक संहिता न्याय और समानता की दिशा में क्रांतिकारी कदम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता न्याय और समानता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। देवभूमि उत्तराखंड से समान नागरिक संहिता की यह गंगा अवश्य ही संपूर्ण देश में जाएगी। यह समान कानून देश को दिशा दिखाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा यूसीसी प्रधानमंत्री जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को भी पूरा करती है। यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

समान नागरिक संहिता लागू कर सीएम धामी ने भेदभाव खत्म किया : कैलाशानंद गिरि

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर समाज में भेदभाव को खत्म कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय परंपराओं के प्रति कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा हम सभी संत गण अत्यंत गौरवान्वित हैं कि हम जिस राज्य से आते हैं, जहां हम रहते हैं, जो हमारी जन्मभूमि, कर्मभूमि है, उस राज्य के मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता लागू करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित कमेटी ने स्वयं जाकर साधु संतों से भी संवाद किया था। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि हमारे देश के सभी साधु-संत आज मुख्यमंत्री धामी के सम्मान के लिए यहां उपस्थित हैं। अब दूसरे राज्यों में भी मुख्यमंत्री धामी के कारण समान नागरिक संहिता लागू होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने उपासक के रूप में उत्तराखंड की सेवा का संकल्प लिया : चिदानंद मुनि

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि चार धामों, उत्तराखंड की पावन धरती, मां गंगा, मां यमुना ने मुख्यमंत्री धामी को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की पवित्र भूमि से विशेष प्रेम है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी जी ने उपासक के रूप में उत्तराखंड की सेवा का संकल्प लिया है। पूरे कुंभ मेले में कई कार्यक्रम हुए पर इस कार्यक्रम को पूरे विश्व को दिखाया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता की मांग को पूरी करके भारत माता का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड को जो लोग बदलने की सोचते थे उन सब पर मुख्यमंत्री धामी ने नकेल कसी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करके सर्व समाज की बात की है। इस देश में आत्म मंथन करके जो अमृत आया, वह समान नागरिक संहिता है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करके मुख्यमंत्री धामी ने भारत के लिए एक नई राह दिखाई है।

इसे भी पढ़ें : By-election : UP ने CM Yogi में जताया विश्वास, 10 में आठ सीटों पर दिलाई जीत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *