लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। यूपी के Milkipur assembly by-election में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61,636 वोटों से हराकर इतिहास रच दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को हुई मतगणना में भाजपा को कुल 60 और सपा को 35 फीसदी वोट मिले। अयोध्या लोकसभा सीट हारने के बाद भाजपा की जबरदस्त किरकिरी हुई थी। इसके बाद से भाजपा ने Milkipur assembly by-election जीतने के लिए पूरा दम लगा दिया था।

भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गई थी Milkipur assembly by-election

Milkipur assembly by-election सत्ता दल भाजपा के साथ ही मुख्य विपक्षी दल सपा के लिए नाक का सवाल बन गया था। दोनों ही इसे हर हाल में जीतना चाहते थे। इसके लिए दोनों ने पूरी ताकत लगाई। भाजपा ने छह मंत्रियों और 40 विधायकों के साथ संगठन के बड़े पदाधिकारियों की बड़ी फौज उतारी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने स्वयं नौ बार मिल्कीपुर का दौरा किया था। जनसभाएं की। वह स्वयं लखनऊ से ही लगातार चुनाव की निगरानी कर रहे थे। विपक्षी दल सपा ने भी दिल्ली और मिल्कीपुर के लिए 40 स्टार प्रचारकों की फौज उतारी थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं लखनऊ और दिल्ली से मिल्कीपुर पर नजर गड़ाए हुए थे। एक-एक वोट के लिए संघर्ष हुआ।

भाजपा और सपा के अलावा अन्य प्रत्याशियों की जमानत हो गई जब्त

Milkipur assembly by-election में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान और सपा से फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,636 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 1,46,291 और सपा प्रत्याशी को 84,655 मत मिले। अन्य आठ प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। मतगणना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

मिल्कीपुर में जीता मोदी का विश्वास : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Milkipur assembly by-election के परिणाम ने सपा के परिवारवाद और झूठ की राजनीति को पूर्ण विराम देते हुए डबल इंजन सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को अंगीकार किया है। यह परिणाम बताता है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाजवादी पार्टी भले ही कितने झूठ का सहारा क्यों न ले, कितना बड़ा प्रोपेगंडा क्यों न कर ले, लेकिन जनता-जनार्दन उन्हें सबक सिखाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। लगभग 61000 वोट से भाजपा के चंद्रभानु पासवान की विजय इस बात को प्रमाणित करती है कि जनता-जनार्दन का विश्वास डबल इंजन की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है।

403 विधानसभाओं में नही चलेगी ये ‘चार सौ बीसी’ : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वह चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। चुनावी धांधली एक विधानसभा में किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। सपा प्रमुख ने शनिवार को Milkipur assembly by-election परिणाम के बाद टिप्पणी करते हुए कहा कि पीडीए मतलब 90 प्रतिशत जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों में आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले VHP नेता कामेश्वर चौपाल का निधन, CM Yogi Adityanath ने जताया दुख

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *