लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। Governor Anandiben Patel ने कहा कि उत्तर प्रदेश अभी सौ फीसदी सुरक्षित नहीं हुआ है। यहां के कानून-व्यवस्था में और सुधार की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं। पहले लड़कियां शाम को घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में प्रेस Dialogue कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

पहले शाम को घर से नहीं निकलती थीं लड़कियां

प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर अपनी राय देते हुए Governor Anandiben Patel ने कहा कि कुछ साल पहले शाम पांच बजे के बाद लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलती थीं, पर अब स्थितियां बदली हैं। लड़कियां देर शाम तक बाहर आ-जा रही हैं। धीरे-धीरे स्थिति में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार के कार्यों की समीक्षा नहीं करती हैं, बल्कि वह केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए किये जा रहे कार्यों को देखती हैं।

मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर बोले से किया इनकार

प्रदेश में पिछले दिनों हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर Governor Anandiben Patel ने कहा कि प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई हो रही है। कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठा रही है, जो आम लोगों के हित में है। प्रदेश में मंदिर-मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद पर राज्यपाल ने कुछ भी बोलने से मना किया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई राय नहीं देंगी।

राजभवन का उद्देश्य है समाज की भलाई

पहले गुजरात की मुख्यमंत्री और अब उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के रूप में वह राजभवन को कैसे देखती हैं? इस सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि दोनों भूमिकाएं भले ही अलग हैं, लेकिन उनका उद्देश्य एक ही है। समाज की भलाई। उन्होंने कहा कि राजभवन को वह एक ऐसा मंच मानती हैं जहां से शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर दूरगामी प्रभाव डाला जा सकता है।

महिलाओं-बच्चों की समस्याओं से राजनीति के लिए किया प्रेरित

शिक्षिका से राजनीति तक के सफर की यात्रा पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षिका के रूप में समाज को शिक्षित करने का जो अनुभव मिला, उसने उन्हें राजनीति में भी सही दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसे जीवन का ऐसा अनुभव बताया जिसने उन्हें हर भूमिका में अनुशासन और सेवा का महत्व सिखाया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को करीब से देखा, जिसने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।

उत्कृष्ट हो रहा विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन

प्रदेश के विश्वविद्यालय बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, फिर भी प्रदेश के बच्चे अपने विश्वविद्यालयों के बजाय बाहर पढ़ाई करना क्यों पसंद करते हैं? इस पर Governor Anandiben Patel ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में रोजगारपरक शिक्षा और शोध को बढ़ावा देकर इस स्थिति में बदलाव लाया जा रहा है। अब प्रदेश के विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हादसा : भीमताल में BMW car को बचाने में खाई में गिरी Roadways bus, बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *