लखनऊ, अभिव्यक्ति न्यूज। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी। रक्षामंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित Atal Yuva Maha Kumbh का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रयासों की भी सराहना की।

अटल जी के दिल में बसता था लखनऊ
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने Atal Yuva Maha Kumbh में कहा कि लखनऊ अटल जी के दिल में बसता था और यहां के लोग उन्हें उतनी ही गहराई से जानते और समझते थे। उन्होंने अटल जी के जीवन के अनेक प्रसंगों को याद करते हुए उनकी हाजिरजवाबी और सहजता का जिक्र किया। उन्होंने पाकिस्तान दौरे के दौरान अटल जी के चर्चित जवाब को याद करते हुए कहा, एक महिला पत्रकार ने जब उनसे कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहती हूं, बशर्ते आप मुझे मुंह दिखाई में कश्मीर दें, तो अटल जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ”मैं तैयार हूं, अगर आप दहेज में पूरा पाकिस्तान दें।” इस जवाब ने उनकी चतुराई और सहजता को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

अटल जी से मुझे अभिभावक का स्नेह मिला
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने Atal Yuva Maha Kumbh में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मुझे उनके साथ एक अभिभावक का स्नेह और मंत्रिमंडल में सहकर्मी के रूप में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी सरकार जब एक वोट से गिरी, तब उनके ऐतिहासिक भाषण ने लोकतंत्र और देशप्रेम की नई परिभाषा गढ़ी। उन्होंने कहा था, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश और इसका लोकतंत्र अमर रहना चाहिए। यह उनकी दूरदर्शिता और सिद्धांतवाद का प्रमाण था।

कदम मिलाकर चलेंगे तो लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Atal Yuva Maha Kumbh जैसे आयोजन श्रद्धेय अटल जी के प्रति देश और प्रदेश के अनुराग तथा प्रेम को व्यक्त करते हैं। यहां के जनप्रतिनिधियों ने उनकी स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए सभी संस्थाओं को एक मंच दिया है। Atal Yuva Maha Kumbh उन स्मृतियों को ताजा कर रहा है, जो भारत की सनातन धर्म की परंपरा में कुंभ के आयोजन के साथ जुड़ती है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कदम से कदम मिलाकर चलना होगा थीम आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री ने खूब सराहा और चॉकलेट भी बांटी।
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi जैसे dance steps सिखाने का झांसा देकर दो छात्राओं से रेप, डांस टीचर गिरफ्तार